1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्ट्रेस पायल रोहतगी को अहमदाबाद में पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक्ट्रेस पायल रोहतगी को अहमदाबाद में पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Published : Jun 25, 2021 01:32 pm IST,  Updated : Jun 25, 2021 02:16 pm IST

पायल रोहतगी को अहमदाबाद में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Payal Rohatgi arrested by Sattelite police at Ahmedabad- India TV Hindi
एक्ट्रेस पायल रोहतगी को अहमदाबाद में पुलिस ने किया गिरफ्तार  Image Source : INSTAGRAM: PAYALROHATGI

एक्ट्रेस पायल रोहतगी को अहमदाबाद में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पायल पर आरोप है कि उन्होंने सोसाइटी के चेयरमैन को सोशल मीडिया पर अश्लील भाषा में मैसेज किए और गालियां दी। अन्य सदस्यों को झूठे केस करके फंसाने की धमकी दी। सोसाइटी के लोग काफी समय से परेशान थे। 

पहले भी विवाद में फंस चुकी हैं एक्ट्रेस 

इससे पहले साल 2019 में राजस्थान में पुलिस ने टीवी एक्ट्रेस और रिएलिटी स्टार पायल के खिलाफ एक वीडियो में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। रोहतगी पर स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू के परिवार के खिलाफ वीडियो में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पत्नी को बदनाम करने का भी आरोप लगाया गया था। 

कौन हैं पायल रोहतगी?

पायल कई बॉलीवुड फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। उन्होंने साल 2008 में पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस में भी भाग लिया था। निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने रेसलर संग्राम सिंह से शादी की। दोनों साथ में रिएलिटी शो 'नच बलिए' में भी नज़र आ चुके हैं। 

(इनपुट: निर्णय कपूर/IANS)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन