1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Photos: विराट-अनुष्का की शानदार शादी का वेन्यू देखा क्या?

Photos: विराट-अनुष्का की शानदार शादी का वेन्यू देखा क्या?

 Published : Dec 10, 2017 10:38 am IST,  Updated : Dec 10, 2017 10:38 am IST

एक नजर डालिये जहां अनुष्का और विराट की फेयरीटेल वेडिंग होने वाली है।

Virat Anushka Marriage - India TV Hindi
Virat Anushka Marriage

नई दिल्ली: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने-अपने परिवार के साथ गुरुवार को इटली पहुंच चुके हैं। उम्मीद है कि दोनों की शादी टस्कनी ने एक हेरिटेज रिजॉर्ट में होगी। विराट अनुष्का की शादी में खास मेहमान ही शामिल होंगे। इसके बाद मुंबई में बाकी दोस्तों और सेलिब्रिटीज के लिए ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। कहा जा रहा है कि इटली में शादी के लिए- शाहरुख खान, आमिर खान, आदित्य चोपड़ा, सचिन तेंडुलकर और युवराज सिंह को इनवाइट किया गया है। इंडिया टुडे में आज विराट और अनुष्का की शादी के वेन्यू की तस्वीरें छपी हैं।

एक नजर डालिये जहां अनुष्का और विराट की फेयरीटेल वेडिंग होने वाली है।

Virat Anushka Marriage
Virat Anushka Marriage

यह एक पुराना ​महल है जिसे विला में तब्दील किया गया है। यहीं पर विराट और अनुष्का की शादी होगी।

Virat Anushka Marriage
Virat Anushka Marriage

​ यहां पर मेहमानों को खुली हवा के बीच शानदार इटैलियन फूड और ड्रिंक्स सर्व की जाएगी।

Virat Anushka Marriage
Virat Anushka Marriage

हॉट एयर बैलून टस्कनी के लोगों के लिए एक मशहूर एडवेंचर है। उम्मीद है यह भी अनुष्का और विराट की शादी के प्लान में शामिल होगा।

Virat Anushka Marriage
Virat Anushka Marriage

विराट और अनुष्का एक एड की शूटिंग के जरिए एक दूसरे से मिले थे। ​उसके बाद दोनों कई पब्लिक अपीयरेंस में साथ नजर आए। लोगों को तो लगने लगा था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन दोनों स्टार्स ने कभी खुद इस बात को नहीं कुबूल किया। हालांकि विराट ने अपने कई इंस्टाग्राम पोस्ट में अनुष्का से अपने प्यार का इजहार किया है। पिछले साथ खबर आई थी कि दोनों ने हरिद्वार जाकर सगाई कर ली है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन