1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pinch By Arbaaz Khan Promo: ट्रोल द्वारा आंटी कहे जाने पर करीना कपूर ने दिया करारा जवाब

Pinch By Arbaaz Khan Promo: ट्रोल द्वारा आंटी कहे जाने पर करीना कपूर ने दिया करारा जवाब

 Published : Mar 08, 2019 06:44 pm IST,  Updated : Mar 08, 2019 06:44 pm IST

 सोशल मीडिया पर 'आंटी' कहे जाने पर करीना बेहद नाराज हैं। यूजर्स द्वारा फिल्मी हस्तियों को आए दिन निशाना बनाए जाने पर अभिनेत्री भड़क गईं।

Pinch By Arbaaz Khan Promo- India TV Hindi
Pinch By Arbaaz Khan Promo

मुंबई: सोशल मीडिया पर 'आंटी' कहे जाने पर करीना बेहद नाराज हैं। यूजर्स द्वारा फिल्मी हस्तियों को आए दिन निशाना बनाए जाने पर अभिनेत्री भड़क गईं। एक आगामी वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, करण जौहर, सोनम कपूर आहूजा और कपिल शर्मा इसके मेजबान व अभिनेता अरबाज खान के साथ बात करते नजर आ रहे हैं। 

दो मिनट लंबे वीडियो में अरबाज करीना को एक कमेंट दिखाते नजर आ रहे हैं जिसमें लिखा है, "अब तुम एक आंटी हो..एक किशोरी की तरह एक्ट करना बंद करो।"

इसे पढ़ने के बाद करीना मुस्कुराई और बाद में वीडियो में वह नाराज नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा, "मशहूर हस्तियां, अभिनेताओं, अभिनेत्रियों के अंदर कोई भावना नहीं होती हैं। हमें बस सबकुछ हल्के में ले लेना है।"

करीना इन दिनों आगामी फिल्म 'गुड न्यूज' की शूटिंग कर रही हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन