1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पूजा भट्ट ने इस तरह से पाया था शराब से छुटकारा, शेयर किया पोस्ट

पूजा भट्ट ने इस तरह से पाया था शराब से छुटकारा, शेयर किया पोस्ट

 Published : Oct 24, 2019 10:33 am IST,  Updated : Oct 24, 2019 10:35 am IST

पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कैसे शराब की लत से छुटकारा पाया।

Pooja bhatt shares post about struggle with alcoholism- India TV Hindi
Pooja bhatt shares post about struggle with alcoholism Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सड़क 2' की शूटिंग में बिजी हैं। लाइमलाइट से दूर रहने वाली पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि वह कैसे शराब की लत से छुटकारा पा पाईं।

पूजा भट्ट ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 2 साल 10 महीने बाद यह शेयर करने का समय आ गया है। अतीत को याद करके उसे आज में शामिल करना है। आखिरकार कल किसने देखा है। आपमें से जो भी अपने अंदर की बुरी आदतों से लड़ रहे हैं और लत के शिकार हैं तो आप अकेले नहीं है। अगर मैं इससे छुटकारा पा सकती हूं तो आप भी यह कर सकते हैं। अगर आप इसे दूर करने मे नाकामयाब होते हैं तो दोबारा यह करने की कोशिश करें।

पूजा भट्ट ने कुछ समय पहले बताया था कि वह 2016 में शराब की आदी थीं और अब उन्हें इसे छोड़े हुए 3  साल होने वाले हैं।

पूजा भट्ट के पोस्ट पर उनके कई फैन्स ने कमेंट किए हैं। साथ ही उनकी तारीफ की।

आपको बता दें पूजा भट्ट सड़के में संजय दत्त के साथ नजर आ चुकी हैं। अब इसके सीक्वल में भी वह आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। इस समय पूजा भट्ट फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। वह अक्सर फिल्म के सेट से फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन