1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में बिना वजह घूम रही थीं पूनम पांडे, पुलिस ने मामला दर्ज करके हिरासत में ली BMW

लॉकडाउन में बिना वजह घूम रही थीं पूनम पांडे, पुलिस ने मामला दर्ज करके हिरासत में ली BMW

 Published : May 10, 2020 11:47 pm IST,  Updated : May 10, 2020 11:48 pm IST

पूनम पांडे के ऊपर आईपीसी की धारा 188, 269 और 51(B) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बीएमडब्लू कार भी पुलिस ने जब्त कर ली, दोनों इसी कार में साथ घूमते नजर आए थे।

पूनम - India TV Hindi
मुंबई पुलिस ने पूनम पांडे के खिलाफ दर्ज किया मामला Image Source : INSTAGRAM- POONAM PANDEY

मुंबई: मॉडल पूनम पांडेय के खिलाफ मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पूनम पांडे अपने साथी के साथ बिना वजह लॉकडाउन में मरीन ड्राइव घूम रही थीं। मुंबई पुलिस ने मॉडल पूनम पांडे पर केस दर्ज किया है। ऊनपर लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पूनम के साथ-साथ उनके दोस्त अहमद पर भी केस दर्ज हुआ है। यह केस मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। इस मामलें में पुलिस ने बीएमडब्ल्यू कार भी जब्त की है। 

पूनम पांडे के ऊपर आईपीसी की धारा 188, 269 और 51(B) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बीएमडब्लू कार भी पुलिस ने जब्त कर ली, दोनों इसी कार में साथ घूमते नजर आए थे।

 हाल ही में पूनम पांडे ने अपने दोस्त के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर भी शेयर की थी जिसमें वो उन्हें किस करती दिख रही थीं। दोनों की ये तस्वीर ने सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन