1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 3 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित लोकप्रिय अभिनेता नेदुमुदी वेणु का निधन

3 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित लोकप्रिय अभिनेता नेदुमुदी वेणु का निधन

 Published : Oct 11, 2021 03:59 pm IST,  Updated : Oct 11, 2021 04:00 pm IST

तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और छह राज्य फिल्म पुरस्कारों के विजेता, वेणु अपने मनभावन और खुशमिजाज स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके परिवार में पत्नी टीआर सुशीला और दो बेटे उन्नी और कन्नन हैं।

South Indian Actor - India TV Hindi
 3 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित लोकप्रिय अभिनेता नेदुमुदी वेणु का निधन Image Source : TWITTER/@SRIGANE08099225

मलयालम फिल्म जगत के लोकप्रिय अभिनेता नेदुमुदी वेणु का निधन हो गया है। वह कोविड-19 से जुड़ी जटिलताओं से ग्रसित थे। 500 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके 73 वर्षीय अभिनेता को बेचैनी की शिकायत के बाद रविवार को एक अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गया। उन्होंने एक पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू किया और एक महान थिएटर के कलाकार बन गए।

तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और छह राज्य फिल्म पुरस्कारों के विजेता, वेणु अपने मनभावन और खुशमिजाज स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके परिवार में पत्नी टीआर सुशीला और दो बेटे उन्नी और कन्नन हैं। उनके आकस्मिक निधन की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया। फैंस के साथ-साथ सोशल मीडिया फिल्म इंडस्ट्री के जानें वाने चेहरों ने इस दुख पर अपनी संवेदना व्यक्त की।

खुशबू सुंदर ने लिखा, "एक महान अभिनेता नेदुमुदी वेणु सर के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। वह न केवल एक महान अभिनेता थे, बल्कि एक अद्भुत इंसान भी थे। उनकी एक फिल्म को निर्देशित करने का मेरे पति को सम्मान हालिस है। उनकी याद हमेशा आएगी। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

पृथ्वीराज सुकुमारन ने ट्विटर पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, "विदाई वेणु अंकल! आपका काम और आपकी विशेषज्ञता हमेशा आने वाली पीढ़ियों के लिए शोध सामग्री होगी!"

श्रीदेवी श्रीधर ने ट्वीट किया, “दिग्गज नेदुमुदी वेणु का आज दोपहर करीब 1:30 बजे तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

सुरेश मैथ्यू ने ट्वीट किया, "नेदुमुदी वेणु का निधन। आपके रमणीय प्रदर्शन के लिए धन्यवाद, चाहे भूमिका कितनी भी छोटी या बड़ी हो, या जो भी शैली हो, इस आदमी ने हमेशा प्रभाव छोड़ा।"

सिद्धार्थ श्रीनिवास ने ट्वीट किया, "RIP नेदुमुदी वेणु, एक ऐसा व्यक्ति जिसने अपनी परिपक्व और अनूठी भूमिकाओं के साथ हमेशा लोगों के सराहना हासिल की। भारतीय सिनेमा प्रतिभा और अभिनय विशेषज्ञता के इस समुद्र को याद करेगा।"

वामसी काका ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, "महान अभिनेता नेदुमुदी वेणु का आज निधन हो गया। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन