1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिलीज हुआ फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' का दमदार पोस्टर, कल आएगा ट्रेलर

रिलीज हुआ फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' का दमदार पोस्टर, कल आएगा ट्रेलर

 Published : Jun 29, 2021 05:16 pm IST,  Updated : Jun 29, 2021 05:16 pm IST

अमेज़न प्राइम वीडियो के आधिकारिक अकाउंट पर, नए पोस्टर को रिलीज़ किया गया है! एक डिस्ट्रेसड मुक्केबाज के रूप में फरहान अख्तर नज़र आ रहे हैं जिसमें प्यार, संघर्ष और समर्थन सब कुछ एक साथ मूविंग बैकड्रॉप में देखने मिल रहा है। 

Farhan Akhtar- India TV Hindi
रिलीज हुआ फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' का दमदार पोस्टर Image Source : TWITTER/FARHAN AKHTAR

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की आने वाली मचअवेटेड स्पोर्ट्स ड्रामा 'तूफ़ान' कुछ दिनों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। इस दमदार फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने में सिर्फ एक दिन बाकी है और दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। अमेज़न प्राइम वीडियो के आधिकारिक अकाउंट पर, नए पोस्टर को रिलीज़ किया गया है! एक डिस्ट्रेसड मुक्केबाज के रूप में फरहान अख्तर नज़र आ रहे हैं जिसमें प्यार, संघर्ष और समर्थन सब कुछ एक साथ मूविंग बैकड्रॉप में देखने मिल रहा है। 

हर कोई इस अद्भुत स्पोर्ट्स ड्रामा के रोमांच और उत्साह का अनुभव करने के लिए उत्सुक है जो शायद इस साल सबसे अच्छा अनुभव होगा। फिल्म पहले मई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन महामारी और कोविड के मामलों में वृद्धि के कारण, निर्माताओं ने इसे और आगे बढ़ाने का फैसला किया। और अब, 16 जुलाई को रिलीज की जाएगी।  

फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर द्वारा किया गया है। तूफान का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है जिसमें फरहान अख्तर ने अभिनय किया है और मृणाल ठाकुर व परेश रावल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 

'तूफान' भारत में और 240 देशों व क्षेत्रों में 16 जुलाई, 2021 से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन