1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रभास के फैन ने 'राधे श्याम' के पोस्टर के साथ किया अपने होटल का उद्घाटन, फूड मेनू में है- बाहुबली सैंडविच

प्रभास के फैन ने 'राधे श्याम' के पोस्टर के साथ किया अपने होटल का उद्घाटन, फूड मेनू में है- बाहुबली सैंडविच

 Published : Sep 28, 2020 05:13 pm IST,  Updated : Sep 28, 2020 05:13 pm IST

 अभिनेता के एक फैन ने हैदराबाद में नए रेस्तरां 'पक्का लोकल' का उद्घाटन किया है, जिसमें प्रभास का हालिया रिलीज 'राधेश्याम' का पोस्टर लगाया गया है।

RADHE SHYAM- India TV Hindi
''राधे श्याम'' के पोस्टर के साथ हुआ होटल का उद्घाटन Image Source : INSTAGRAM

साउथ सुपरस्टार प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म 'राधेश्याम' के साथ दर्शकों के मनोरंजन के लिए तैयार हैं। अभिनेता के एक फैन ने हैदराबाद में नए रेस्तरां 'पक्का लोकल' का उद्घाटन किया है, जिसमें प्रभास का हालिया रिलीज 'राधेश्याम' का पोस्टर लगाया गया है। दरअसल होटल का ओनर प्रभास का फैन है और इसी वजह से उसने ऐसा किया है। प्रभास के फैन्स अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा करते हैं जिससे बाहुबली एक्टर को सरप्राइज मिलता रहता है।

वहीं दर्शक कहानी के बारे में भी अनुमान लगा रहे हैं- क्या यह बदला लेने वाला नाटक होगा या एक्शन थ्रिलर या एक रोमांटिक फिल्म। दर्शक भी बेसब्री से प्रभास और पूजा हेगड़े की नई जोड़ी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

इसके अलावा, दुनिया भर में प्रशंसकों ने एक ग्लास पर प्रभास की तस्वीर छापी और इसे बतौर एक डिश के रूप में बेचते हुए देखा गया। इतना ही नहीं, कुछ प्रशंसकों ने बाहुबली थाली जैसे खाद्य पदार्थो की भी बिक्री शुरू कर दी, जिसमें बाहुबली के सभी किरदार के नामों को उनके फूड मेनू के हिस्से के रूप में शामिल किया गया था। एक अन्य डिश बाहुबली सैंडविच है, जो अपने विशाल आकार के लिए शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रभास के प्रशंसकों में जो क्रेज है, वह सराहनीय है और वे अभिनेता पर अपने प्यार का इजहार करने का कभी कोई मौका नहीं छोड़ते है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन