1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बाहुबली 2’ की सफलता के बाद प्रभास ने बढ़ाई अपनी फीस, जानिए 'साहो' के लिए कितने पैसे ले रहे हैं प्रभास

‘बाहुबली 2’ की सफलता के बाद प्रभास ने बढ़ाई अपनी फीस, जानिए 'साहो' के लिए कितने पैसे ले रहे हैं प्रभास

 Published : Aug 16, 2017 04:42 pm IST,  Updated : Aug 16, 2017 04:42 pm IST

‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ की सफलता के बाद प्रभास दक्षिण भारत के साथ-साथ उत्तर भारत में भी लोकप्रिय हो गए हैं। यही वजह है कि हर निर्माता अब उनके साथ काम करना चाहता है। प्रभास ने भी अपनी लोकप्रियता को देखते हुए फीस बढ़ा ली है।

saaho- India TV Hindi
saaho

नई दिल्ली: ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ की सफलता के बाद प्रभास दक्षिण भारत के साथ-साथ उत्तर भारत में भी लोकप्रिय हो गए हैं। यही वजह है कि हर निर्माता अब उनके साथ काम करना चाहता है। प्रभास ने भी अपनी लोकप्रियता को देखते हुए फीस बढ़ा ली है। बाहुबली के लिए 25 करोड़ लेने वाले प्रभास इस फिल्म के लिए 30 करोड़ रुपये की डिमांड की है।

मिड डे में छपी खबर के मुताबिक प्रभास ने इस फिल्म के लिए 30 करोड़ रुपये मांगे हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलूगु भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म के कुछ हिस्से मुंबई में शूट किए जा चुके हैं। इसके अलावा हैदराबाद, अबू धाबी और बुडापेस्ट में भी फिल्म की शूटिंग होगी।

​प्रभास और अनुष्का शेट्टी के बीच आई ये हसीना

कहा जा रहा था कि इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस बाहुबली की देवसेना अनुष्का शेट्टी ही होंगी। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस फिल्म में अनुष्का नहीं श्रद्धा कपूर लीड रोल में होंगी। यह पहली बार होगा जब श्रद्धा कपूर प्रभास के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। फिल्म के प्रोड्यूसर वामसी और प्रमोद ने श्रद्धा के नाम पर मुहर भी लगा दी है। उनका मानना है कि श्रद्धा इस रोल के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।

saaho
Image Source : PTIsaaho

इस फिल्म को लेकर खास बात यह है कि इसे हिंदी में शूट किया जाएगा। प्रभास की ये पहली फिल्म है जो हिंदी में शूट होगी। कहा ये भी जा रहा है कि प्रभास नहीं चाहते कि बाहुबली की तरह इस फिल्म में उनकी आवाज कोई और डब करे, इसलिए वो हिंदी सीख रहे हैं।

आपको बता दें, यह काफी बड़े बजट की फिल्म है। जिसमें कई तरह के एक्शन सीन देखने को मिलेंगे।

​प्रभास की शादी को लेकर उनकी बहन ने किया खुलासा

इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश विलेन के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक शंकर, एहसान और लॉय देंगे। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य लिखेंगे।

फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। यहां देखिए टीजर

प्रभास और अनुष्का की फिल्म 'बिल्ला' हिंदी में होगी डब

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन