1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस के खिलाफ साउथ के स्टार आगे आए, प्रभास घर मे कैद तो रजनीकांत ने किया जनता कर्फ्यू का सपोर्ट

कोरोना वायरस के खिलाफ साउथ के स्टार आगे आए, प्रभास घर मे कैद तो रजनीकांत ने किया जनता कर्फ्यू का सपोर्ट

 Published : Mar 21, 2020 07:37 pm IST,  Updated : Mar 21, 2020 07:37 pm IST

बॉलीवुड के साथ अब साउथ के सेलिब्रिटीज रजनीकांत, प्रभास लोगों से कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं।

rajinikanth and prabhas- India TV Hindi
रजनीकांत और प्रभास

दुनियाभर में फैल चुके कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कई लोगों को घर में रहने की सलाह दी जा रही है। ताकि वह खुद को इस वायरस से सुरक्षित रख सकें। प्रधानमंत्री मोदी ने 22 मार्च रविवार को लोगों से जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की है। उनके इस कदम में उनका साथ देने के लिए कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सामने आए हैं। बॉलीवुड के बाद अब साउथ के स्टार भी आगे आ रहे हैं। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने लोगों से जनता कर्फ्यू का सपोर्ट करने की अपील की है।

रजनीकांत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह कह रहे हैं 12 घंटे का कर्फ्यू वायरस फैलने की चेन को तोड़ सकता है। उन्होंने साथ रही कहा- भारत कोविड-19 महामारी की तीसरी स्टेज में पहुंच चुका है। यह हमारी ड्यूटी है कि इसे आगे फैलने से कैसे रोकें।

साउथ स्टार प्रभास ने भी सेल्फ क्वारेंटाइन करने का फैसला लिया है। उन्होंने पोस्ट शेयर किया- विदेश से शूट के बाद वापिस आने पर कोरोना वायरस के खतरे के बढ़ने पर मैंने सेल्फ क्वैरेंटाइन करने का फैसला लिया है। आशा करता हूं आप भी सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक और सावधानियां बरत रहे होंगे।

कमल हसन ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके लोगों से सोशल डिस्टेंस की अपील की है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन