1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दीया और बाती' एक्ट्रेस प्राची तहलान ने रोहित सरोहा संग की शादी, पहली फोटो आई सामने

'दीया और बाती' एक्ट्रेस प्राची तहलान ने रोहित सरोहा संग की शादी, पहली फोटो आई सामने

 Published : Aug 09, 2020 01:27 pm IST,  Updated : Aug 09, 2020 01:27 pm IST

प्राची ने दीया और बाती सीरियल से साल अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो साउथ और पंजाबी फिल्मों में भी नज़र आईं।

prachi tehlan rohit saroha wedding ceremony pics- India TV Hindi
'दीया और बाती' एक्ट्रेस प्राची तहलान ने रोहित सरोहा संग की शादी Image Source : INSTAGRAM: @PRACHITEHLAN/RSAROHA

अभिनेत्री प्राची तहलान ने दिल्ली के व्यवसायी और वन्यजीव संरक्षणवादी रोहित सरोहा संग शादी कर ली है। दोनों एक-दूसरे को साल 2012 से डेट कर रहे थे। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

लॉकडाउन की वजह से प्राची और रोहित की शादी में सिर्फ 50 लोगों को ही इनवाइट किया गया था। साथ ही सभी से मास्क पहनने की अपील की गई थी। इसके अलावा सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई थी। 

प्राची ने सगाई और शादी का दिन एक ही रखा था। सुबह सगाई समारोह हुआ और शादी की रस्में शाम से शुरू हुईं। कोरोना से बचाव के लिए एक बड़ा हॉल बुक कराया गया था, ताकि सोशल डिस्टेसिंग का पूरा ख्याल रखा जा सके। 

ये शादी दिल्ली के फार्म हाउस में संपन्न हुई। पूरे वेन्यू को समारोह से पहले स्टाफ ने पूरी तरह से सैनिटाइज भी किया था। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्राची ने दीया और बाती सीरियल से साल अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो साउथ और पंजाबी फिल्मों में भी नज़र आईं। 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन