1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रीति जिंटा सरोगेसी से बनीं जुड़वा बच्चों की मां, सोशल मीडिया पर फैंस को दी खुशखबरी

प्रीति जिंटा सरोगेसी से बनीं जुड़वा बच्चों की मां, सोशल मीडिया पर फैंस को दी खुशखबरी

 Published : Nov 18, 2021 11:40 am IST,  Updated : Nov 18, 2021 02:52 pm IST

प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर पति के साथ फोटो शेयर की है और फैंस को इस खुशखबरी की जानकारी दी है।

प्रीति जिंटा सरोगेसी से बनीं जुड़वा बच्चों की मां- India TV Hindi
प्रीति जिंटा सरोगेसी से बनीं जुड़वा बच्चों की मां Image Source : TWITTER:@REALPREITYZINTA

Highlights

  • प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी दी
  • प्रीति ने जीन गुडइनफ से 2016 में शादी की थी
  • प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के नाम भी बताए है

अभिनेत्री प्रीति जिंटा गुडइनफ और उनके पति जीन गुडइनफ जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं और उन्होंने उनका नाम जय और जिया रखा है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर जीन के साथ अपनी एक तस्वीर के साथ माता पिता बनने की खुशी फैंस के साझा की।

इंस्टाग्राम पर फोटो के साथ, प्रीति ने लिखा कि 'सभी को नमस्कार, मैं आज आप सभी के साथ अपनी एक खुशी साझा करना चाहती हूं। जीन और मैं बहुत खुश हैं। हमने सरोगेसी द्वारा हुए अपने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है। हमारे परिवार में जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा गुडएनफ शामिल हो गए हैं।

46 साल की अभिनेत्री ने आगे लिखा- हम अपने जीवन में इस नए चरण को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए डॉक्टरों, नर्सों और हमारे सरोगेट को दिल से धन्यवाद।

प्रीति जिंटा और जीन ने साल 2016 में शादी की थी और दोनों लॉस एंजेलिस शिफ्ट हो गए। जुड़वां बच्चों की खबर सुनने के बाद प्रीति के फैंस हैरान हैं और खुश भी। सभी सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। 

प्रीति इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने पति जीन के साथ फोटोज शेयर करती हैं। वो विदेश में रहने के बावजूद सभी तीज-त्योहार मनाती हैं। 

पर्दे पर, प्रीति को आखिरी बार 2018 की फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में पर्दे पर देखा गया था। फिल्म से 7 साल के ब्रेक के बाद उनकी वापसी हुई थी और इसमें सनी देओल, अमीषा पटेल, अरशद वारसी और श्रेयस तलपड़े भी थे।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन