1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रीति जिंटा को बॉलीवुड में पूरे हुए 22 साल, पोस्ट शेयर कर फैन्स, को-स्टार्स को कहा शुक्रिया

प्रीति जिंटा को बॉलीवुड में पूरे हुए 22 साल, पोस्ट शेयर कर फैन्स, को-स्टार्स को कहा शुक्रिया

 Published : Aug 21, 2020 04:43 pm IST,  Updated : Aug 21, 2020 04:43 pm IST

प्रीति जिंटा को इंडस्ट्री में 22 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने 22 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

preity zinta- India TV Hindi
प्रीति जिंटा Image Source : INSTAGRAM/REALPZ

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को इंडस्ट्री में 22 साल पूरे हो गए हैं। प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। कभी पति जीन के साथ सेल्फी तो कभी घर के काम करते हुए वीडियो। इंडस्ट्री में 22 साल पूरे होने पर प्रीति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपने फैन्स, डायरेक्टर्स और को-स्टार्स को शुक्रिया कहा है।

प्रीति जिंटा ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनकी सभी फिल्मों के लुक नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- जब मैंने अपने करियर की शुरूआत की थी तब मैं बड़ी आंखों वाली लड़की थी। जिसे नहीं पता था कि वह क्या कर रही है और कहां जा रही है। मुझे बस इतना पता था कि मुझे कठिन परिश्रम करना है, कभी हिम्मत नहीं हारनी है और हर पल को साथ में रखना है।

प्रीति ने आगे लिखा- आज जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो उन सभी लोगों की शुक्रगुजार हूं जिनके साथ अच्छे और बुरे दोनों अनुभव हैं। जिससे मेरा भविष्य बेहतर बना और मेरी जर्नी को यादगार और बेहतरीन बनाया। मेरे सभी डायरेक्टर्स, पैन्स और को-स्टार की शुक्रिया जिनकी वजह से आज मैं हूं। सपने सच होते हैं तो कभी खुद पर विश्वास करना बंद ना करें। जब मैं कर सकती हूं तो आप क्यों नहीं।

प्रीति जिंटा के इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने कमेंट किया। वरुण धवन, सिकंदर खेर ने कमेंट किया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रीति जिंटा आखिरी बार 'भईयाजी सुपरहिट' में नजर आईं थी। इस फिल्म में सनी देओल, अरशद वारसी, अमीशा पटेल, श्रेयस तलपड़े और बाकि सितारे नजर आए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन