1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रीति जिंटा ने अपने पेट ब्रूनो के साथ बिताया 'पूल डे'

प्रीति जिंटा ने अपने पेट ब्रूनो के साथ बिताया 'पूल डे'

 Written By: IANS
 Published : May 08, 2020 11:33 pm IST,  Updated : May 08, 2020 11:37 pm IST

प्रीति अपने सोशल मीडिया के माध्यम से ब्रुनो के साथ की मजेदार वीडियो प्रशंसकों के लिए साझा करती रहती हैं।

Preity Zinta- India TV Hindi
Preity Zinta Image Source : INSTA/ PREITY ZINTA

मुंबई: बढ़ते तापमान के बीच अभिनेत्री और पशु प्रेमी प्रीति जिंटा ने अपने पालतू कुत्ते ब्रूनो के साथ एक पूल डे बिताया।  प्रीति ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी साझा की है, जिसमें वह ब्रूनो(डच शेफर्ड) के साथ नजर आ रही हैं।

तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "ब्रूनो के साथ पूल डेज। गर्मी ने दस्तक दे दी है..उम्मीद है कि यह वायरस जल्द खत्म होगा और हम सभी अपना सामान्य जीवन दोबारा जी सकेंगे।"

प्रीति अपने सोशल मीडिया के माध्यम से ब्रुनो के साथ की मजेदार वीडियो प्रशंसकों के लिए साझा करती रहती हैं।

वहीं काम की बात करें तो प्रीति को आखिरी बार पर्दे पर साल 2018 में आई फिल्म "भैय्या जी सुपरहीट" में देखा गया था। इस फिल्म से ही उन्होंने सात साल के लंबे ब्रेक के बाद पर्दे पर वापसी की थी।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन