1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रिया आनंद ने 'फुकरे रिटर्न्‍स' को लेकर बताई ये खास बात

प्रिया आनंद ने 'फुकरे रिटर्न्‍स' को लेकर बताई ये खास बात

 Published : Jul 31, 2017 11:22 am IST,  Updated : Jul 31, 2017 11:22 am IST

‘फुकरे रिटनर्स’ को लेकर पिछले कुछ वक्त से काफी चर्चा बनी हुई है। 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘फुकरे’ के इस सीक्वल को लेकर दर्शकों में जितनी उत्सुकता बनी हुई है, उतने ही उत्साहित फिल्म के कलाकार भी हैं।

fukrey- India TV Hindi
fukrey

चेन्नई: आगामी फिल्म फुकरे रिटनर्स को लेकर पिछले कुछ वक्त से काफी चर्चा बनी हुई है। 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘फुकरे’ के इस सीक्वल को लेकर दर्शकों में जितनी उत्सुकता बनी हुई है, उतने ही उत्साहित फिल्म के कलाकार भी हैं। पिछली फिल्म में अहम किरदार निभाती हुई नजर आ चुकीं अभिनेत्री प्रिया आनंद का कहना है कि वह 2013 में आई हिंदी कॉमेडी फिल्म 'फुकरे' के सीक्वल की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। पिछली फइल्म में प्रिया आनंद को प्रिया नाम की ही लड़की का किरदार निभाते हुए देखा गया था।

प्रिया का कहना है कि, "मैं जहां कहीं जाती हूं, लोग अभी भी 'फुकरे' के बारे में बात करते हैं और मुझसे इसके सीक्वल के बारे में पूछते हैं। यह एक मजेदार फिल्म होगी और मैं इसको लेकर रोमांचित हूं। इसमें पहली फिल्म के हिस्से से लोकप्रिय 'अंबरसरिया' की लाइनों पर दीवानगी से भरपूर शादी का गाना होगा।" मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी 'फुकरे रिटर्न्‍स' 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

इस फिल्म में इसमें पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मंजोत सिंह, विशाखा सिंह और ऋचा चड्ढा जैसे कलाकारों को प्रमुख भूमिकाएं निभाते हुए देखा जाएगा। बता दें कि पिछली फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों के बीच खूब सराहा गया था, अब इसके सीक्वल का भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। (‘गोल्ड’ के प्रोड्यूसर का खुलासा, सिर्फ इस वजह से मौनी को मिली अक्षय की फिल्म)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन