1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'चेन्नई एक्सप्रेस' की इस एक्ट्रेस की अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' में हुई एंट्री, कीर्ति सुरेश को किया रिप्लेस

'चेन्नई एक्सप्रेस' की इस एक्ट्रेस की अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' में हुई एंट्री, कीर्ति सुरेश को किया रिप्लेस

 Published : Jan 18, 2020 08:39 pm IST,  Updated : Jan 18, 2020 11:45 pm IST

पहले 'मैदान' में नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश नज़र आने वाली थीं।

priyamani ajay devgn Maidaan- India TV Hindi
अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' में प्रियामणि की हुई एंट्री

मुंबई: 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' की सफलता के बाद अजय देवगन 'मैदान' फिल्म में नज़र आएंगे। इस मूवी में साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस प्रियामणि की एंट्री हो गई है। वे अजय के अपोजिट नज़र आएंगी। उन्होंने कीर्ति सुरेश को रिप्लेस किया है।

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी है। उन्होंने लिखा, 'नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस प्रियामणि 'मैदान' फिल्म में अजय देवगन के साथ नज़र आएंगी। इस मूवी को 'बधाई हो' के निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने डायरेक्ट किया, जबकि ज़ी स्टूडियोज, बोनी कपूर, आकाश चावला और अरुणवा जॉय सेनगुप्ता ने मिलकर प्रोड्यूसर किया है। ये फिल्म 27 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।'

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहले इस मूवी में इस साल की नेशनल अवॉर्ड विनर कीर्ति सुरेश नज़र आने वाली थीं, लेकिन प्रियामणि ने उन्हें रिप्लेस कर दिया है। प्रियामणि 'चेन्नई एक्सप्रेस' में शाहरुख खान के साथ आइटम सॉन्ग कर चुकी हैं। इसके अलावा वो मनोज बाजपेयी के साथ 'द फैमिली मैन' वेब सीरीज में भी नज़र आ चुकी हैं। 

फिल्म 'मैदान' भारतीय फुटबॉल के सुनहरे सालों पर आधारित है। इसमें अजय प्रसिद्ध कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्हें भारतीय फुटबॉल का संस्थापक व जनक भी कहा जाता है।

सैयद अब्दुल रहीम साल 1950 से साल 1963 में अपनी आंखिरी सांस तक भारतीय फुटबॉल कोच और भारतीय राष्ट्रीय टीम के प्रबंधक थे। उन्हें आधुनिक भारतीय फुटबॉल का आर्किटेक भी माना जाता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन