1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और सारा अली खान बनीं इंस्टाग्रामर्स ऑफ द ईयर

प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और सारा अली खान बनीं इंस्टाग्रामर्स ऑफ द ईयर

 Published : May 02, 2019 10:59 pm IST,  Updated : May 02, 2019 10:59 pm IST

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस, दीपिका पादुकोण और सारा अली खान ने इंस्टाग्रामर्स ऑफ द ईयर 2019 जीता है। ये तीन अभिनेत्रियां पूरे साल देश भर में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा व्यस्त व सक्रिय रहीं।

Instagram of the year- India TV Hindi
Instagram of the year Image Source : INSTAGRAM

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस, दीपिका पादुकोण और सारा अली खान ने इंस्टाग्रामर्स ऑफ द ईयर 2019 जीता है। ये तीन अभिनेत्रियां पूरे साल देश भर में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा व्यस्त व सक्रिय रहीं। 39 करोड़ फॉलोअर्स के साथ इन तीनों का इंस्टाग्राम अकांउट 'मोस्ट फॉलोड अकांउट' के रूप में उभरा।

स्टार क्रिकेटर विराट कोहली 'इंगेज्ड अकाउंट ऑफ द ईयर' के रूप में उभरे।

दीपिका एक बयान में ने कहा, "मैं लोगों के साथ जीने, हंसने, प्यार करने और उनके साथ चीजों को शेयर करने के लिए हर रोज इंस्टाग्राम पर आती हूं, वे मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं और उनकी हर दयाभावना के लिए मैं आभारी हूं।"

साल 2018 में सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया। पूरे साल शानदार रूप से अपने फैन बेस को बढ़ाने के लिए वह 'राइजिंग स्टार अवार्ड' जीतीं।

सारा कहती हैं, "इंस्टाग्राम एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो मुझे इस बात की अनुमति देता है कि मैं जैसी हूं वैसी ही रहूं और इसके माध्यम से सीधे तौर पर दर्शकों से जुड़ा जा सकता है।"

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन