1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Celebs on Insta:दीपिका ने लुटाया पति रणवीर सिंह पर प्यार, प्रियंका चोपड़ा का मजेदार पोस्ट

Celebs on Insta:दीपिका ने लुटाया पति रणवीर सिंह पर प्यार, प्रियंका चोपड़ा का मजेदार पोस्ट

 Published : May 24, 2020 06:35 am IST,  Updated : May 25, 2020 12:19 am IST

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लॉस एंजिल्स में निक जोनस के साथ हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

Celebs on Insta:दीपिका ने लुटाया पति रणवीर सिंह पर प्यार- India TV Hindi
Celebs on Insta:दीपिका ने लुटाया पति रणवीर सिंह पर प्यार Image Source : INSTAGRAM/@DEEPIKAPADUKONE

बॉलीवुड की पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, ने कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन के दौरान आराध्य युगल एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। एक साथ काम करने से लेकर, दोनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लॉकडाउन में अपने दिनों की झलकियां साझा करते रहे हैं। रविवार को, दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह पर किस और प्यार की बारिश करते हुए बुमरैंग शेयर किया।

वहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में दो फोटो पोस्ट की है, जो वायरल हो रही है। इसमें उन्होंने मजेदार अंदाज में उम्मीद और हकीकत के बीच का फर्क बताया है। प्रियंका पहली फोटो में बेहद हॉट लग रही हैं। इसमें वो सनग्लासेस पहनकर मोनोकनी में स्टाइलिश अंदाज में धूप का आनंद ले रही हैं, लेकिन दूसरी फोटो में धूप से बचने के लिए उन्होंने अपने चेहरे को ढका हुआ है और लेटी हुई हैं। इन दोनों फोटो के जरिए उन्होंने मजेदार अंदाज में बताया है कि आप सोचते कुछ हैं और होता कुछ और ही है। 

बता दें कि प्रियंका इन दिनों अपनी ससुराल में हैं। वो लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में पति निक जोनस के साथ हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

प्रियंका ने हाल ही में अपनी फिल्म करम (2005) का फेमस सॉन्ग 'तिनका तिनका' का एक वीडियो शेयर कर फैंस को बताया था कि उस समय लोगों को लगा कि इस गाने को उन्होंने आवाज दी है, लेकिन उसकी सिंगर अलीशा चिनॉय हैं। हालांकि, प्रियंका खुद कई गानें गा चुकी हैं। 

इस बारे में अभिनेत्री ने लिखा, "'तिनका तिनका' मेरी शुरुआती फिल्म 'करम' का एक गीत है। यह 2005 में रिलीज हुई थी। जो लोग नहीं जानते हैं, उन्हें बता दूं कि हिंदी फिल्में अधिकांश अभिनेताओं के लिए पाश्र्वगायकों का उपयोग करती हैं और मेरा सौभाग्य था कि कुछ शानदार गायिकाओं ने सालों तक मेरी फिल्मों को अपनी आवाज दी। लेकिन जब यह गाना रिलीज किया गया, तो लोगों को सबसे ज्यादा यही लगा कि यह मैं ही हूं.. लेकिन वास्तव में यह मेरी पसंदीदा गायिकाओं में से एक अलीशा चिनॉय की आवाज थी। शुक्रिया अलीशा।"

अभिनय की बात करें, तो प्रियंका आने वाले समय में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में दिखेंगी। इसमें उनके साथ अभिनेता राजकुमार राव भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन