1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की निक जोनस संग फोटो, कोरोनावायरस के चलते घर में हैं कैद

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की निक जोनस संग फोटो, कोरोनावायरस के चलते घर में हैं कैद

 Published : Mar 22, 2020 07:24 am IST,  Updated : Mar 22, 2020 07:26 am IST

कोरोना वायरस के कारण बॉलीवुड की तमाम हस्तियां होम क्वारंटाइन हो गई हैं।

priyanka chopra nick jonas home quarantine- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

कोरोना वायरस पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा है। इस घातक महामारी से बचने के लिए लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया है। बॉलीवुड हस्तियां भी होम क्वारंटाइन हैं। इनमें अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, जाह्नवी कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट सहित कई सेलेब्स शामिल हैं। प्रियंका चोपड़ा भी पति निक जोनस के साथ घर पर वक्त बिता रही हैं। 

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो और उनका पालतू डॉग आराम कर रहा है, जबकि निक उन्हें निहार रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'घर पर रहें। #Stayathome'

कोरोना वायरस: सलमान खान ने जनता से की घर से बाहर ना निकलने की अपील, इन सेलेब्स ने भी की रिक्वेस्ट

इससे पहले निक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर जनता से अपील की है कि इस संकट की घड़ी में परेशान मत हों और घर से बाहर ना निकलें।

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जबकि अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। पीएम मोदी ने 22 मार्च को पूरा देश बंद करने का ऐलान किया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन