1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के साथ फोटो की शेयर, कहा-यू आर माई सनशाइन

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के साथ फोटो की शेयर, कहा-यू आर माई सनशाइन

 Published : Mar 24, 2019 02:38 pm IST,  Updated : Mar 24, 2019 02:38 pm IST

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं यह शायद बताने की जरूरत नहीं है। आए दिन दोनों की रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर छाई रहती है। दोनों अपने शादी के बाद से ही रॉयल कपल कभी  किसी ट्रिप पर नहीं तो डिनर डेट पर साथ नजर आते हैं।

nick jonas and priyanka chopra- India TV Hindi
nick jonas and priyanka chopra Image Source : INSTAGRAM

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं यह शायद बताने की जरूरत नहीं है। आए दिन दोनों की रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर छाई रहती है। दोनों अपने शादी के बाद से ही रॉयल कपल कभी  किसी ट्रिप पर नहीं तो डिनर डेट पर साथ नजर आते हैं। इन दिनों प्रियंका पति निक जोनस के साथ फ्लोरिडा के मियामी बीच पर छुट्टियां मना रही हैं। और वहां की एक तस्वीर निक ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि, 'यू आर माई सनशाइन'...

एक तरफ प्रियंका ने भी खुद कि फोटो शेयर करते हुए लिखा कि '' हां क्यों नहीं....शाइन डॉउन ऑन मी'

दोनों स्टार के वर्क फ्रंट की बात करें तो निक जोनस और जोनस ब्रेदर का नया गाना 'सकर' सपरहिट हो गई है। इस गाने में प्रियंका चोपड़ा ने भी कैमियो किया है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि काफी लंबे समय बाद जोनस ब्रदर्स ने साथ में कोई गाना गाया है। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगी। इसे डॉरेक्ट किया है सोनाली बोस। इस फिल्म में प्रियंका के को-स्टार हैं फरहान अख्तर, जायरा वसीम।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन