1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, सोफी टर्नर- जो जोनस निकले डबल डेट पर, देखें फोटो

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, सोफी टर्नर- जो जोनस निकले डबल डेट पर, देखें फोटो

 Published : May 12, 2019 12:57 pm IST,  Updated : May 12, 2019 12:57 pm IST

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और जेठानी सोफी टर्नर और जो जोनस के साथ डबल डेट करते हुए नजर आईं। प्रियंका ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से चारों की फोटो शेयर करते हुए 'डबल-ट्रबल' लिखकर पोस्ट किया है।

प्रियंका चोपड़ा- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKA CHOPRA

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और जेठानी सोफी टर्नर और जो जोनस के साथ डबल डेट करते हुए नजर आईं। प्रियंका ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से चारों की फोटो शेयर करते हुए 'डबल-ट्रबल' लिखकर पोस्ट किया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में डिनर डेट पर निकले। हालांकि, उनकी ये डिनर डेट कई मायनों में खास थी। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौके पर निक के बड़े भाई जो जोनस भी अपनी पत्नी सोफी टर्नर के साथ मौजूद थे। तो एक तरफ जहां प्रियंका अपने पति निक जोनस के संग थीं वहीं सोफी अपने पति जो टर्नर के साथ थीं।

प्रिंयका चोपड़ा ने अपने वैरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट से इस डेट की एक तस्वीर शेयर की है। फोटो के कैप्शन में प्रिंयका ने लिखा, "डबल ट्रबल। बीटल जूस बहुत शानदार था।"

यहां पर जाते हुए उनकी कई अन्य तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फोटो में प्रिंयका पर्पल कलर की स्लिट ड्रेस पहने हुए हैं और निक ने ब्लू शेड का ओवरकोट पहन रखा है।

उनके पीछे जो जोनस और सोफी टर्नर भी आती दिख रही हैं। दोनों ही कपल्स ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ है। सोफी इस मौके पर टॉप टू बॉटम व्हाइट ड्रेस में दिखीं।

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने मेट गाला लुक को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। इस लुक के लिए उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल भी किया गया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रिंयका जल्द ही फिल्म द स्काई इज पिंक में काम करती नजर आएंगी। तकरीबन 2 साल के गैप के बाद यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म होगी। फिल्म के गाने की शूटिंग के लिए वो जल्द इंडिया भी आने वाली हैं।

अब तक वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर ही फोकस कर रही थी। अब देखना होगा कि उनकी यह बॉलीवुड वापसी बॉक्स ऑफिस पर कैसा जादू चलाती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन