1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने लॉस एंजलिस में खरीदी 144 करोड़ की प्रॉपर्टी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने लॉस एंजलिस में खरीदी 144 करोड़ की प्रॉपर्टी

 Published : Nov 13, 2019 10:17 pm IST,  Updated : Nov 13, 2019 10:17 pm IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने लॉस एंजलिस में 144 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी है। अब वह जो और सोफी के पड़ोसी बन गए हैं।

Priyanka chopra and Nick jonas- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने लॉस एंजलिस में 144 करोड़ का नया घर खरीदा है। प्रियंका और निक लंबे समय से इस शहर में प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे थे। निक जोनस अपना बैचलर घर पहले ही बेच चुके हैं और प्रियंका के साथ रहते हैं।

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका और निक ने 144 करोड़ में 20,00 स्कवायर फुट जगह खरीदी है। इसके साथ ही वह जो जोनस और सोफी टर्नर के पड़ोसी बन गए हैं। जिन्होंने 100 करोड़ में 15,000 स्कवायर फुट जमीन खरीदी है। दोनों की जगह में सिर्फ तीन मील की दूरी है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक निक और प्रियंका के घर में 7 बेडरुम, 11 बॉथरुमस आउटडोर स्पेस और हाई सीलिंग होने वाली है।

रिपोर्ट्स में जो और सोफी की प्रॉपर्टी की तुलना की गई है। मगर उसमें 10 बेडरुम और 11 बॉथरुम हैं।

आपको बता दें प्रियंका और निक बीते साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों जल्द ही अपनी पहली शादी की सालगिरह मनाने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन