1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भाई केल्विन के बर्थ डे पर शेयर किया पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भाई केल्विन के बर्थ डे पर शेयर किया पोस्ट

 Published : Nov 06, 2019 11:27 am IST,  Updated : Nov 06, 2019 11:27 am IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने केल्विन जोनस के बर्थ डे पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

pariyanka chopra instagram post- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा ने केल्विन जोनस के बर्थ डे पर पोस्ट शेयर किया।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों दिल्ली में राजकुमार राव के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'व्हाइट टाइगर' की शूटिंग कर रही हैं। प्रियंका के पति और फैमिली यूएस में हैं फिर भी वह उनके स्पेशल दिन को खास बनाने का तरीका ढूंढ लेती हैं। प्रियंका ने निक के भाई केल्विन के बर्थ डे पर पोस्ट शेयर किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग सेरेमनी की फोटो शेयर करते हुए केल्विन को बर्थ डे विश किया। प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थ डे भाई जो हमेशा मेरे साथ खड़े रहे। भगवान करे तुम्हारे लिए यह साल बेस्ट हो।

प्रियंका चोपड़ा के साथ निक जोनस ने भी सोशल मीडिया पर भाई के लिए पोस्ट शेयर किया है। निक ने अपने दोनों भाईयों के साथ फोटो शेयर की। इस फोटो में वह केल्विन को दीवार की तरफ धकेल रहे हैं।

निक जोनस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थ डे बड़े भाई। यह मैं हूं जो केल्विन का सिर दीवार की तरफ धकेल रहा हूं। लगता है बर्थ डे पर शेयर करने के लिए यह बिल्कुल सही फोटो है।

जोनस ब्रदर्स सभी स्पेशल डे साथ में बिताते हैं। जोनस ब्रदर्स इन दिनों अपने हैप्पीनेस टूर पर हैं। हैप्पीनेस टुर पर प्रियंका निक और जोनस फैमिली से मिलने जाती रहती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन