1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा की सास ने उनके स्वागत में लिखा ये प्यारा पोस्ट, पढ़कर इमोश्नल हो जाएंगी देसी गर्ल

प्रियंका चोपड़ा की सास ने उनके स्वागत में लिखा ये प्यारा पोस्ट, पढ़कर इमोश्नल हो जाएंगी देसी गर्ल

 Published : Dec 08, 2018 08:49 am IST,  Updated : Dec 08, 2018 09:18 am IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस उम्मैद भवन पैलेस में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। प्रियंका-निक ने 1 दिसंबर को पहले क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की उसके बाद 2 दिसंबर को हिंदू-रीति रिवाज से शादी की।

priyanka chopra and nick jonas- India TV Hindi
priyanka chopra and nick jonas

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस उम्मैद भवन पैलेस में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। प्रियंका-निक ने 1 दिसंबर को पहले क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की उसके बाद 2 दिसंबर को हिंदू-रीति रिवाज से शादी की। शादी का जश्न काफी शाही तरीके से मनाया गया। अब प्रियंका चोपड़ा जोनस फैमिली की नई सदस्य बन गई और इस खा मौके पर प्रियंका की सास डेनिस जोनस ने अपनी नई बहू की स्वागत के लिए एक संदेश लिखा है। इस संदेश को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। डेनिस जोनस ने लिखा है, स्वागत है Mrs. जोनस, मैं दिल से दोनों की बेहतर जिंदगी और प्यार के लिए दुआ करती हूं। तुम दोनों की जिंदगी में ढेरों खुशियां आएं और ये सफर पूरी जिंदगी चलती रहे। आखिरी में उन्होंने लिखा ढेर सारा प्यार, मां.....

बता दें कि दोनों सास-बहू की आपस में प्यार देखने लायक है। शादी से पहले प्रियंका और डेनिस ने अपनी एक फोटो शेयर की थी। जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे। दोनों इस फोटो काफी अच्छे दिख रहे थे।

प्रियंका चोपड़ा के ससुर पॉल केविन जोनस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस अंदाज में फैमिली में प्रियंका का स्वागत किया। पॉल ने लिखा कि स्वागत है 'प्रियंका फैमिली में स्वागत है''। हाल ही में प्रियंका ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि हम दोनों के लिए बहुत ही खुशी की बात है कि हमारी शादी दोनों के कल्चर और रीति-रिवाज के अनुसार हुई है। यह हम दोनों के लिए बहुत ही गर्व की बात है। बता दें कि दोनों की रिसेप्शन पार्टी 20 दिसंबर 2018 को मुबंई में रखी गई है।

Photos: सलमान की मां सलमा की बर्थडे पार्टी में गर्लफ्रेंड के साथ आए अरबाज खान तो ग्लैमरस अंदाज में दिखीं मलाइका

Avengers - Official Trailer: फाइनली!! आ ही गया Avengers 4 का ट्रेलर, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म 

ईशा अंबानी-आनंद पीरामल की शादी का समारोह शुरू, देखे तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन