1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने इस वजह से की पति निक जोनस की जमकर तारीफ, वायरल हो रहा है पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा ने इस वजह से की पति निक जोनस की जमकर तारीफ, वायरल हो रहा है पोस्ट

 Published : May 24, 2021 09:33 am IST,  Updated : May 24, 2021 10:04 am IST

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ एक फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

priyanka chopra shares an appreciation post for husband nick jonas billboard music awards 2021- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा ने इस वजह से की पति निक जोनस की जमकर तारीफ, वायरल हो रहा है पोस्ट   Image Source : INSTAGRAM: PRIYANKA CHOPRA

मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 में अपने लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। इस शो की शुरुआत रविवार रात को लॉस एंजिल्स धमाकेदार अंदाज में हुई, जिसमें प्रियंका रेड कार्पेट पर पति निक जोनस के साथ नज़र आईं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर निक के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। साथ ही उनकी जमकर तारीफ भी की है। दोनों की ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। 

निक के साथ फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है- 'पति प्रशंसा पोस्ट। मैं आप पर बहुत गर्व करती हूं बेबी। आप जो कुछ भी करते हैं, उसके साथ। आपकी कार्य नीति, आपकी उत्कृष्टता की खोज। आप मुझे हर दिन प्रेरित करते हैं। आज आपने धमाल मचा दिया। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।'

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ ग्लैमरस अंदाज में आईं नजर, थाई स्लिट ड्रेस में लगीं गॉर्जियस

सोशल मीडिया पर प्रियंका का रेड कार्पेट लुक छाया हुआ है। वो न्यूड कलर की शिमरी हाई-थाई स्लिट आउटफिट में नज़र आईं। वहीं, निक की बात करें तो उन्होंने ग्रीन कलर की पैंट, शर्ट और जैकेट पहना। 

बता दें कि बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स में प्रियंका प्रेजेंटर के तौर पर भी शामिल हुईं।

आपको बता दें कि हाल में ही निक जोनस एक शॉट की शूटिंग कर रहे थे, तब उन्हें चोट लग गई थी। जिसके बाद इन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन