1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बोर्ड की परीक्षा में आर माधवन को 58 प्रतिशत अंक हासिल हुए थे

बोर्ड की परीक्षा में आर माधवन को 58 प्रतिशत अंक हासिल हुए थे

 Published : Jul 16, 2020 06:51 pm IST,  Updated : Jul 16, 2020 06:51 pm IST

आर.माधवन ने अपने एक ट्वीट में इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें बोर्ड की परीक्षा में 58 प्रतिशत अंक हासिल हुए थे। 

बोर्ड की परीक्षा में...- India TV Hindi
बोर्ड की परीक्षा में आर माधवन को 58 प्रतिशत अंक हासिल हुए थे Image Source : R. MADHAVAN/ INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेता आर.माधवन ने अपने एक ट्वीट में इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें बोर्ड की परीक्षा में 58 प्रतिशत अंक हासिल हुए थे। उन्होंने उन छात्रों के लिए अपने इस प्रेरणादायक पोस्ट को साझा किया, जो अपने नतीजों से निराश हैं।

माधवन ने ट्वीट करते हुए कहा, "उन सभी के लिए जिन्हें अभी-अभी अपने बोर्ड के रिजल्ट्स मिले हैं - उन्हें बधाई, जो काफी बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी अपेक्षाओं पर खरे उतरे हैं और बाकियों से मैं यह कहना चाहता हूं कि मुझे बोर्ड की परीक्षा में 58 प्रतिशत अंक मिले थे..खेल अभी भी शुरू नहीं हुआ है मेरे प्यारे दोस्तों।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन