1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राधिका आप्टे को एमी अवार्ड्स का नॉमिनेशन मेडल मिला, पोस्ट शेयर कर की खुशी जाहिर

राधिका आप्टे को एमी अवार्ड्स का नॉमिनेशन मेडल मिला, पोस्ट शेयर कर की खुशी जाहिर

 Published : Nov 25, 2019 06:49 am IST,  Updated : Nov 25, 2019 06:49 am IST

राधिका आप्टे को एमी अवार्ड्स का नॉमिनेशन मेडल मिला है। जिसे पाकर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की।

radhika apte emmy awards- India TV Hindi
राधिका आप्टे को मिला एमी अवार्ड्स का नॉमिनेशन मेडल।

जल्द ही इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स होने वाले हैं। कुछ समय पहले अवार्ड्स की नॉमिनेशन लिस्ट जारी की गई थी। जिसमें बॉलीवु़ड एक्ट्रेस राधिका आप्टे का भी नाम था। राधिका को बेस्ट परफार्मेंस एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया है। अब राधिका को उनका नॉमिनेशन मेडल मिल गया है जिसे पाकर वह बेहद खुश हैं। राधिका ने मेडल के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करके खुशी जाहिर की है।

राधिका ने मेडल की फोटो शेयर करते हुए लिखा- नॉमिनेशन मेडल। शुक्रिया एमी अवार्ड्स। हर नॉमिनेटिड व्यक्ति को आज मेडल दिया गया।सम्मानित महसूस कर रही हूं। सोमवार को सेरेमनी का इंतजार कर रही हूं।

एमी अवार्ड्स 25 नवंबर को हिल्टन न्यूयॉर्क होटल में होने वाले हैं। इस साल इंडिया के तीन प्रोजेक्ट सेक्रेड गेम्स, लस्ट स्टोरीज और द रीमिक्स नॉमिनेट हुए हैं।  

आपको बता दें एमी अवार्ड्स के नॉमिनेशन सितंबर के शुरूआत में ही अनाएंस कर दिए गए थे। इस साल 21 देशों की 11 केटेगरी में नॉमिनेशन हुआ है। अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, ब्राजिल, कनाडा, कोल्बिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, हंग्री, इंडिया, इजराइल, नीदरलैंड, सिंगापुर सहिक कई देश शामिल थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो राधिका आप्टे आखिरी बार आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'अंधाधुन' में नजर आईं थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन