1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video:राज कुंद्रा ने पत्नी शिल्पा शेट्टी का 'Sunday Binge' वाले वीडियो का सोशल मीडिया पर उड़ाया मजाक

Video:राज कुंद्रा ने पत्नी शिल्पा शेट्टी का 'Sunday Binge' वाले वीडियो का सोशल मीडिया पर उड़ाया मजाक

 Published : Jul 08, 2019 01:02 pm IST,  Updated : Jul 08, 2019 01:20 pm IST

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों पति राज कुंद्रा के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं।

शिल्पा शेट्टी और राज...- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

नई दिल्ली: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों पति राज कुंद्रा और बेटे वियान के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं। और अपने फैमिली वैकेशन के दौरान शिल्पा आए दिन वीडियो शेयर करती रहती हैं। जैसा कि आप जानते है शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी वीडियो शेयर करती रहती हैं। शिल्पा अपनी फिटनेस, कुकिंग, और संडे ब्रिंज नाम से वीडियो शेयर करती रहती हैं। लेकिन इस बार शिल्पा शेट्टी के पति राज ने संडे ब्रिंज का जो वीडियो शेयर किया है उसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

इस वीडियो में राज पत्नी शिल्पा का एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इस फनी वीडियो में राज केक खाते हैं और फिर उल्टी कर देते हैं और शिल्पा का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं संडे ब्रिंज... अब मुझे 6 दिन जिम जाना होगा। वहीं ब्रिंज खाने के बाद वह उल्टी करते हैं और बेटा वियान आकर राज को बोलता है मॉम आप ठीक हो। इस पूरे वीडियो को शिल्पा ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है वही इस वीडियो पर राज कमेंट करते हुए कहा- तुमने फैमिली ग्रुप से इस वीडियो को लेकर यहां शेयर कर दिया।

बता दें कि हाल ही में शिल्पा ने राज कुंद्रा को किस करते हुए वीडियो शेयर किया था। शिल्पा शेट्टी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- जुम्मा चुम्मा दे दे। शिल्पा और राज कुंद्रा की इस वीडियो को 13 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो में दोनों लंदन के रॉयल पैलेस के सामने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर स्मूच करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में दोनों के लुक की बात करें तो शिल्पा शेट्टी ने डेनिस जींस के साथ लेमन येल्लो कलर का टॉप पहना हुआ है। वहीं राज कुंद्रा ने चैक शर्ट और डेनिम जींस पहनी हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शिल्पा जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। हालांकि वह किस प्रोजेक्ट से वापसी करेंगी इस बारे में उन्होंने नहीं बताया है। शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपने फिटनेस के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

ये भी पढ़ें-

शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' ने 'उरी' और 'गली ब्वॉय' को भी छोड़ा पीछे

जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने पर कंगना ने दिया अजीबोगरीब बयान, कहा- धर्म आपको...

जजमेंटल है क्या' के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कंगना रनौत की रिपोर्टर संग हुई झड़प, लगाया उनके खिलाफ लिखने का आरोप

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन