1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजेश खन्ना ने डिंपल से शादी करने के बदले समंदर में फिंकवाई थी ऋषि कपूर की दी अंगूठी

राजेश खन्ना ने डिंपल से शादी करने के बदले समंदर में फिंकवाई थी ऋषि कपूर की दी अंगूठी

 Published : Jun 08, 2017 03:22 pm IST,  Updated : Jun 08, 2017 03:23 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने महज 17 साल की कम उम्र में सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी कर ली थी। राजेश खन्ना से शादी से पहले डिंपल का अभिनेता ऋषि कपूर से अफेयर था।

dimple- India TV Hindi
dimple Image Source : PTI

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने महज 17 साल की कम उम्र में सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी कर ली थी। राजेश खन्ना से शादी से पहले डिंपल का अभिनेता ऋषि कपूर से अफेयर था। हालांकि उनका ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और दोनों का ब्रेक अप हो गया। ऋषि से अलग होने के बाद डिंपल की जिंदगी में राजेश खन्ना की एंट्री हुई। डिंपल स्कूल टाइम से ही राजेश खन्ना की फैन थीं और क्लास बंक करके उनकी फिल्में देखने जाया करती थीं।

डिंपल और राजेश खन्ना की मुलाकात जल्द ही शादी में बदल गई। दोनों बिल्कुल अलग बिल्कुल बेमेल लेकिन दोनों की जोड़ी बिल्कुल पक्की थी। दोनों की शादी ज्यादा साल तो नहीं चली लेकिन राजेश के अंतिम दिनों तक डिंपल उनके साथ ही खड़ी रहीं। यहां तक की जब राजेश खन्ना चुनाव के लिए खड़े हुए थे तब डिंपल ने उनके लिए प्रचार भी किया था।

अपनी पहली फिल्म बॉबी की शूटिंग करते वक्त डिंपल महज 16 साल की थीं। शूटिंग के दौरान ही डिंपल ने 17 साल की छोटी सी उम्र में राजेश खन्ना से शादी कर ली। खास बात यह है कि शूटिंग के दौरान ही डिंपल प्रेगनेंट भी हो गई थीं। ऋषि कपूर ने एक ट्वीट के दौरान खुलासा किया था कि ‘बॉबी’ की शूटिंग के वक्त डिंपल के पेट में ट्विंकल खन्ना थीं।

राजेश खन्ना ने समंदर में फिंकवा दी थी ऋषि कपूर की अंगूठी

dimple
Image Source : PTIdimple

डिंपल ने जिस वक्त राजेश खन्ना से शादी की थी ठीक एक साल पहले डिंपल और ऋषि का रिश्ता टूटा था। बॉलीवुड में एक किस्सा मशहूर है कि डिंपल से जब ऋषि कपूर का रिश्ता था तो ऋषि ने उन्हें एक रिंग दी थी। ब्रेकअप के बाद भी डिंपल के पास वो रिंग थी। राजेश खन्ना ने डिंपल से कहा अगर वो उनके साथ रिलेशनशिप में कमिटमेंट चाहती हैं तो उन्हें वो अंगूठी फेंकनी होगी जो ऋषि ने उन्हें दी थी। डिंपल ने ऐसा ही किया और अंगूठी समंदर में फेंक दी इसके बाद दोनों का रिश्ता शुरू हुआ।

आगे पढ़िए, सिनेमाघरों में चली थी डिंपल और राजेश खन्ना की शादी की सीडी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन