1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रजनीकांत ने 'थलाइवर 168' की हैदराबाद में शुरू की शूटिंग, देखे तस्वीर

रजनीकांत ने 'थलाइवर 168' की हैदराबाद में शुरू की शूटिंग, देखे तस्वीर

 Published : Dec 20, 2019 08:19 am IST,  Updated : Dec 20, 2019 08:19 am IST

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने हैदराबाद में अपनी आने वाली फिल्म 'थलाइवर 168' की शूटिंग शुरू कर दी है।

rajinikanth- India TV Hindi
रजनीकांत ने हैदराबाद में शुरू की शूटिंग।

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत जल्द ही 'दरबार' में नजर आने वाले हैं। दरबार रिलीज होने वाली है और रजनीकांत ने गुरूवार को थलाइवर 168 की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म की शूटिंग की शुरूआत गाने से हुई है। कंपोजर डी इम्मान ने रजनीकांत के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।

डी इम्मान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- सादगी से भरे आदमी, हमारे प्रिय रजनीकांत सर ने आज शूटिंग के पहले दिन जो एक गीत के साथ शुरू किया था। उनके गाने को लेकर पॉजिटिव सुनना उत्साहजनक था। इस इंसान से अपने चारो तरफ दुनिया में ऊर्जा फैलाई हुई है।

थलाइवर 168 में रजनीकांत के साथ कीर्थि सुरेश, मीना और खुशबू अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। बीते हफ्ते चेन्नई में फिल्म को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया गया है। यह फिल्म दिवाली 2020 पर रिलीज होगी। मेकर्स अभी पूरी कास्ट के बारे में खुलासा करेंगे।

आपको बता दें रजनीकांत की फिल्म दरबार अगले महीने रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह 25 साल बाद पुलिस वाले का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में रजनीकांत के साथ नयनतारा और सुनील शेट्टी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन