1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘संजू’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज, मान्यता के लुक में नजर आईं दीया मिर्जा

‘संजू’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज, मान्यता के लुक में नजर आईं दीया मिर्जा

 Published : Jun 07, 2018 02:01 pm IST,  Updated : Jun 07, 2018 02:01 pm IST

संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' को लेकर हर दिन दर्शकों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। कुछ समय पहले ही जारी किए गए फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके बाद से ही एक बाद एक फिल्म के कई पोस्टर्स जारी किए जा रहे हैं।

Sanju- India TV Hindi
Sanju

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' को लेकर हर दिन दर्शकों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। कुछ समय पहले ही जारी किए गए फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके बाद से ही एक बाद एक फिल्म के कई पोस्टर्स जारी किए जा रहे हैं। बुधवार को रिलीज किए पोस्टर में नरगिस दत्त के लुक में मनीषा कोईराला दिखाई दीं। इसके बाद अब फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने गुरुवार को ट्विटर पर फिल्म में संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का पोस्टर रिलीज कर दिया है। फिल्म में दीया मिर्जा को मान्यता की भूमिका में देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि मान्यता ने संजय दत्त के मुश्किल दिनों में उनके साथ उनकी ढाल बनकर खड़ी थीं। राजकुमार हिरानी 'संजू' के विभिन्न पोस्टर के जरिए अभिनेता के विभिन्न पहलुओं से दर्शकों को रूबरू करवा रहे हैं, जिसे देखने के बाद अब हर कोई इस रोमांचक कहानी को बड़े पर्दे पर देखने को उत्सुक है।

राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित इस बायोपिक में रणबीर कपूर को संजय दत्त के किरदार में देखा जा रहा है। उनके अलावा इसमें मनीषा कोइराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। इसी साल फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन