1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्मकार राजकुमार संतोषी ने बताई हॉस्पिटल में भर्ती होने की वजह

फिल्मकार राजकुमार संतोषी ने बताई हॉस्पिटल में भर्ती होने की वजह

 Published : Mar 01, 2018 02:53 pm IST,  Updated : Mar 01, 2018 02:53 pm IST

राजकुमार संतोषी को लेकर हाल ही में खबर आई है कि उन्हें दिल से संबंधित बीमारी के कारण नानावती अस्पताल में भर्ती करवाना बड़ा था। लेकिन अब संतोषी ने गुरुवार को कहा कि वह अब बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें दिल से जुड़ी कोई बीमारी नहीं है।

Santosh- India TV Hindi
Santosh

मुंबई: बॉलीवुड के जाने माने निर्माता-निर्देशक राजकुमार संतोषी को लेकर हाल ही में खबर आई है कि उन्हें दिल से संबंधित बीमारी के कारण नानावती अस्पताल में भर्ती करवाना बड़ा था। लेकिन अब संतोषी ने गुरुवार को कहा कि वह अब बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें दिल से जुड़ी कोई बीमारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने अफवाहों का खंडन करते हुए यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

संतोषी ने कहा, "मैं ठीक हूं और मुझे दिल से जुड़ी कोई बीमारी नहीं है। मैं नियमित जांच के लिए नानावती अस्पताल गया था। चिंता व्यक्त करने के लिए धन्यवाद। यह मेरे लिए काफी मायने रखता है।" उनके प्रवक्ता ने कहा कि संतोषी को बुधवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शानिवार सुबह तक वह चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगे। वह यहां नियमित जांच के लिए पहुंचे हैं।

निर्देशक राजकुमार संतोषी 'घायल' , 'दामिनी', 'अंदाज अपना अपना', 'घातक, 'पुकार', 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' और 'फटा पोस्टर निकला हीरो' जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। गौरतलब है कि संतोषी की फिल्म 'पुकार' नरगिस अवार्ड से सम्मानित की जा चुकी है। इसके अलावा उनकी 'द लेजंड ऑफ भगत सिंह' को बेस्ट हिन्दी फीचर फिल्म का नेशनल अवार्ड भी दिया जा चुका है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन