1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार राव-कृति सैनन की 'हम दो हमारे दो' की रिलीज़ ऐलान, जानें यह फिल्म कब करेंगी आपका मनोरंजन?

राजकुमार राव-कृति सैनन की 'हम दो हमारे दो' की रिलीज़ ऐलान, जानें यह फिल्म कब करेंगी आपका मनोरंजन?

 Published : Oct 07, 2021 03:58 pm IST,  Updated : Oct 07, 2021 03:58 pm IST

राजकुमार राव और कृति सैनन की 'हम दो हमारे दो' 29 अक्टूबर को डिजिटल रूप से रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Rajkumar Rao- India TV Hindi
राजकुमार राव-कृति सैनन की 'हम दो हमारे दो' की रिलीज़ ऐलान, जानें यह फिल्म कब करेंगी आपका मनोरंजन? Image Source : INSTAGRAM/RAJKUMAR RAO

अभिनेता राजकुमार राव और कृति सैनन की 'हम दो हमारे दो' 29 अक्टूबर को डिजिटल रूप से रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। राजकुमार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया है।  उन्होंने लिखा, "हमारा हीरो, उसका प्यार और उसके अडोप्टिड मां-बाप, मनाएंगे दिवाली आपके साथ। 'हम दो हमारे दो' 29 अक्टूबर को डिजनी हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग होगी।"

बीते दिनों फिल्म के टीजर का ऐलान कर दिया गया था। टीजर की बात करें तो शुरुआत में फिल्म स्त्री, लुका छुपी, बाला और मिमी का जिक्र होता है। इसके बाद परेश रावल की आवाज में सवाल पूछा जाता है, 'अब हमारा हीरो क्या करेगा?' इसके बाद स्क्रीन पर कृति नजर आती हैं, जो राजकुमार से कहती हैं, ''अपने मम्मी पापा को घर ले आना, बात खत्म करनी है और लाइफ शुरू करते हैं।'

इस सवाल के बाद परेश रावल कहते हुए सुनाई देते हैं कि अब हीरो गोद लेगा, किसे मम्मी और डैडी को।'  इस फिल्म में राजकुमार राव , कृति सेनन, परेश रावल, अपारशक्ति खुराना और रतना पाठक अहम भूमिका में  नजर आएंगे। टीजर के अंत में फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया है।'हम दो हमारे दो' 29 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। 

टीजर से पहले दोनों स्टार्स ने एक पोस्टर शेयर किया था, जिसमें लिखा था कि अब हमारा हीरो क्या करेगा। इस पोस्ट में राजकुमार राव ने पीले रंग की स्वेटशर्ट और डेनिम पहने हुए थे। जिसमें वह गुस्से में नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कृति डेनिम डंगरी में पहने हुए नजर आईं। वह इस पोस्ट में  थोड़ी कंफ्यूज नजर आ रही हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन