1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार राव और मौनी रॉय की आने वाली फिल्म Made In China की शूटिंग हुई पूरी, फोटो की शेयर

राजकुमार राव और मौनी रॉय की आने वाली फिल्म Made In China की शूटिंग हुई पूरी, फोटो की शेयर

 Published : May 21, 2019 03:41 pm IST,  Updated : May 21, 2019 03:41 pm IST

मौनी रॉय और राजकुमार राव ने अपनी आने वाली फिल्म made in china की शूटिंग खत्म कर ली हैं। उन्होंने शूटिंग खत्म होने की फोटो शेयर की हैं।

Made In china - India TV Hindi
Made In china  Image Source : INSTAGRAM

अभिनेता राजकुमार राव(Rajkummar Rao) और अभिनेत्री मौनी राय(Mouni Roy) की आने वाली फिल्म 'मेड इन चाइना' की शूटिंग को पूरी हो गई है। फिल्म की शूटिंग पूरी होने की खुशी में रखी गई पार्टी की कुछ तस्वीरों को मौनी ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इनमें इन दोनों कलाकारों को केक काटते हुए देखा जा सकता है जिस पर लिखा हुआ है 'फिल्म रैप मेड इन चाइना।'

इस तस्वीर के कैप्शन में मौनी ने लिखा : "ओह क्या सफर रहा! 'मेड इन चाइना।"'

'मेड इन चाइना' को मिखिल मुसाले ने निर्देशित किया है और मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान ने इसे प्रोड्यूस किया है।

फिल्म में राजकुमार राव को एक संघर्षरत गुजराती व्यवसायी के रूप में दिखाया गया है और मौनी राय उनकी पत्नी के किरदार को निभा रही हैं।

गुजराती निर्देशक मिखिल मुसाले इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। साल 2016 में आई उनकी थ्रिलर-ड्रामा 'रॉन्ग साइड राजू' को गुजराती में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।

फिल्म 'मेड इन चाइना' 30 अगस्त को रिलीज होगी।

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

विवेक ओबेरॉय ने सोनम को दी नसीहत- फिल्मों में कम ओवरएक्ट और सोशल मीडिया पर कम ओवररिएक्ट करें

शाहरुख खान की पत्नी ने बढ़ाया बिजनेस, माधुरी दीक्षित का घर भी करेंगी डेकोरेट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन