1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फ़िल्म 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' का नया पोस्टर हुआ रिलीज!

राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फ़िल्म 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' का नया पोस्टर हुआ रिलीज!

 Published : Feb 08, 2019 04:25 pm IST,  Updated : Feb 08, 2019 04:25 pm IST

 राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फ़िल्म "मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर" जो 15 मार्च, 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार हैं।

मेरे प्यारे प्राइम...- India TV Hindi
मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर

मुंबई: ट्रेलर लॉन्च से पहले, राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म "मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर" का एक नया पोस्टर साझा किया है। फ़िल्म के इस नए पोस्टर में कान्हू नज़र आ रहा है जिसका सपना अपनी मां सरगम के लिए शौचालय का निर्माण करना है। पोस्टर साझा करते हुए राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने ट्वीट करते हुए लिखा,"गांधी नगर के कान्हू को अपने विशेष सपने को पूरा करने के लिए प्रधान मंत्री की सहायता की आवश्यकता है! अधिक जानकारी जानने के लिए 10 फरवरी का इंतज़ार कीजिये #MerePyarePMPoster".

पोस्टर रिलीज होने के ठीक बाद,"#MerePyarePMPoster मजबूती से भारत में ट्विटर पर ट्रेंड करता हुआ नजर आया जहाँ पोस्टर के बाद अब हर कोई फ़िल्म का ट्रेलर देखने के लिए उत्सुक है।

देश में खुले में शौच और स्वच्छता की समस्याओं के मुद्दे को इस फिल्म में एक झुग्गी लड़के की कहानी के माध्यम से बताया जाएगा जो अपनी मां के लिए शौचालय बनाना चाहता है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री अंजलि पाटिल, मकरंद देशपांडे, रसिका अगाशे, सोनिया अल्बिज़ुरी और नचिकेत पूर्णापत्रे फ़िल्म में नज़र आएंगे। फिल्म का संगीत शंकर-एहसान-लॉय और लिरिक्स गुलजार द्वारा लिखे गए है। डॉ. जयंतीलाल गडा (पेन) और पीवीआर सिनेमा प्रस्तुत करते है राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फ़िल्म "मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर" जो 15 मार्च, 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार हैं।

Also Read:

Koffee With Karan 6: हैम्पर भूल जाइए अजय देवगन ने Answer Of The Season देकर जीती ऑडी कार!

Birthday Special: जगजीत सिंह की गजलें जिन्होंने सभी का दिल जीत लिया

सुशांत सिंह राजपूत की 'किज़ी और मैनी' का नाम हुआ 'दिल बेचारा', सैफ अली खान कैमियो करते आएंगे नज़र

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन