1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ITA अवॉर्ड समारोह में दीपक कलाल संग पहुंची राखी सावंत, पहनी ऐसी ड्रेस की हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

ITA अवॉर्ड समारोह में दीपक कलाल संग पहुंची राखी सावंत, पहनी ऐसी ड्रेस की हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

 Published : Dec 12, 2018 12:20 am IST,  Updated : Dec 12, 2018 07:08 am IST

मुंबई में कल ITA 2018 का आयोजन हुआ। इस मौके पर राखी सावंत, दीपक कलाल के साथ पहुंची।

ITA2018- India TV Hindi
ITA2018

मुंबई: कल रात मुंबई में ITA अवॉर्ड समारोह हुआ। इस समारोह में कई बड़े टीवी सितारे पहुंचे, इस दौरान राखी सावंत भी पहुंची, उनके साथ दीपक कलाल भी थे। दोनों का हुलिया देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। इस दौरान राखी ने सिर पर अजीब से टोपी लगाई थी, और उनका टॉप में अंगूर लगा हुआ था। 

राखी
राखी

आईटीए एवार्ड के दौरान राखी सावंत दीपक कलाल के साथ पहुंची। राखी की ड्रेस की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर का ड्रेस पहना था और सर पर फलों की बनी हुई टोपी पहनी थी। सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि जब उनसे न्यू ईयर के प्लान के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था मैं न्यू ईयर पर एले में लेले के साथ होगी। आपको बता दें कि वह दीपक कलाल को लेले कह रही थी।

जब राखी से शादी को लेकर सवाल किये गए तो राखी ​ने तो जवाब नहीं दिया लेकिन दीपक कलाल ने कहा कि 31 दिसंबर को हम शादी करने जा रहे हैं और सुहागरात लाइव करेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन