1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रकुल प्रीत ने पिता के साथ खेला बैडमिंटन, शेयर किया वीडियो

रकुल प्रीत ने पिता के साथ खेला बैडमिंटन, शेयर किया वीडियो

 Published : Jul 09, 2020 11:53 pm IST,  Updated : Jul 09, 2020 11:54 pm IST

रकुल प्रीत सिंह इस समय अपने परिवार के साथ दिल्ली में समय बिता रही हैं। इस दौरान उन्होंने गुरुवार को पिता के साथ बैडमिंटन खेलते हुए एक वीडियो पोस्ट किया।

rakul preet singh- India TV Hindi
रकुल प्रीत सिंह Image Source : INSTAGRAM/RAKULPREET

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह इस समय अपने परिवार के साथ दिल्ली में समय बिता रही हैं। इस दौरान उन्होंने गुरुवार को पिता के साथ बैडमिंटन खेलते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह अपने सोसायटी परिसर में घरवालों के साथ बैडमिंटन खेलते हुए दिखाई दे रही हैं।

वीडियो के अंत में रकुल ने स्कोर का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने अपने पिता को हराने के बारे में बताया।

rakul preet instagram story
Image Source : INSTAGRAM/RAKULPREETरकुल प्रीत इंस्टाग्राम स्टोरी

 रकुल प्रीत सिंह प्यार और वैवाहिक संस्था में विश्वास करती हैं। उनका कहना है कि उन्हें यह बात समझ नहीं आती कि लोगों को यह किसी तरह का 'दबाव' क्यों लगता है। अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में खुलासा करते हुए उन्होंने कहा, "मेरे अंदर एक व्यक्ति के तौर पर काफी बदलाव आया है। मैं वह नहीं हूं जो मैं कभी थी और मेरे लिए प्यार का अर्थ वही है जो मैं अपने माता-पिता में देखती हूं। मैं पूरी तरह से विवाह की संस्था और प्रेम में विश्वास करती हूं, और मुझे लगता है कि यह सुंदर है। मुझे समझ नहीं आता कि लोग इसे दबाव के रूप में क्यों लेते हैं। जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो आप उन्हें पूरे दिल से प्यार करते हैं और मैं उसी तरह की इंसान हूं।"

उन्होंने यह भी साझा किया कि उन्हें एक इंसान में किस तरह के गुण चाहिए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिनेत्री को अर्जुन कपूर के साथ रोम-कॉम में देखा जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन