1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रकुल प्रीत उठा रही हैं अपने पापा के साथ चम्पी का लुफ्त

रकुल प्रीत उठा रही हैं अपने पापा के साथ चम्पी का लुफ्त

 Published : Jun 20, 2020 07:54 pm IST,  Updated : Jun 20, 2020 07:54 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह कुछ समय पहले ही अपने परिवार के पास मुंबई से दिल्ली गई हैं। उन्होंने पिता से चंपी करवाते हुए वीडियो शेयर की है।

rakul preet singh- India TV Hindi
रकुल प्रीत सिंह Image Source : INSTAGRAM/RAKULPREET

बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह फिलहाल दिल्ली में रहकर अपने परिवार संग समय बिता रही हैं। 21 जून को फादर्स डे के पहले रकुल ने अपने पिता संग अपने रिश्ते की एक झलकी अपने प्रशंसकों संग साझा कीं। रकुल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक वीडियो क्लिप साझा किया है, जिसमें वह अपने पिता से अपने बालों में ऑयल मसाज कराती दिख रही हैं।

वीडियो के कैप्शन में अभिनेत्री लिखती हैं, "चम्पी टाइम विद पप्पी।"

rakul preet singh instagram story
Image Source : INSTAGRAM/RAKULPREETरकुल प्रीत सिंह इंस्टाग्राम स्टोरी

रकुल 10 जून को मुंबई से दिल्ली पहुंची। कोरोनावायरस महामारी के बीच उन्होंने सफर करने के अपने अनुभव भी साझा किए थे। सफर से पहले एयरपोर्ट से उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की थीं, जिसमें उन्हें पीपीई किट, फेस शील्ड, दस्ताने और मास्क के साथ देखा जा सकता था।

अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में वह अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन