1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राम गोपाल वर्मा ने अपनी फिल्म 'शशिकला' की घोषणा की

राम गोपाल वर्मा ने अपनी फिल्म 'शशिकला' की घोषणा की

 Published : Apr 01, 2019 02:22 pm IST,  Updated : Apr 01, 2019 02:22 pm IST

फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता और उनकी करीबी सहयोगी शशिकला के जीवन पर आधारित बायोपिक 'शशिकला' की घोषणा की है।

ram gopal verma- India TV Hindi
ram gopal verma

नई दिल्ली: फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता और उनकी करीबी सहयोगी शशिकला के जीवन पर आधारित बायोपिक 'शशिकला' की घोषणा की है।

वर्मा ने जयललिता और शशिकला की तस्वीर वाला एक पोस्टर साझा किया जिसमें लिखा था, "निर्दयी पुरुषों, जेलों और मन्नारगुडी गिरोहों के खिलाफ एक रिश्ते की कहानी। 'शशिकला'। प्रेम खतरनाक रूप से राजनीतिक है। राम गोपाल वर्मा की फिल्म।"

उन्होंने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, "खुशी के साथ ऐलान कर रहा हूं। बहुत जल्द आ रही है।"

फिलहाल फिल्म के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी गई है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन