1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मशहूर पेंटर राम इंद्रनील कामथ ने किया सुसाइड, बाथटब में मिला शव

मशहूर पेंटर राम इंद्रनील कामथ ने किया सुसाइड, बाथटब में मिला शव

 Written By: PTI
 Published : Aug 20, 2020 01:54 pm IST,  Updated : Aug 20, 2020 01:54 pm IST

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मौके से एक ‘सुसाइड नोट’ भी बरामद हुआ है। अधिकारी ने बताया कि पेंटर अविवाहित थे।

Ram Indraneel Kamat painter dead- India TV Hindi
मशहूर पेंटर राम इंद्रनील कामथ ने किया सुसाइड Image Source : FILE PHOTO

मुंबई के माटुंगा इलाके में 41 साल के आर्टिस्ट और पेंटर राम इंद्रनील कामथ का शव उसके घर में बाथटब से बरामद किया गया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने आशंका जतायी है कि पेंटर राम इंद्रनील कामथ ने बुधवार को आत्महत्या की। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मौके से एक ‘सुसाइड नोट’ भी बरामद हुआ है। अधिकारी ने बताया कि पेंटर अविवाहित थे और अपनी मां तथा बहन के साथ मध्य मुम्बई के माटुंगा इलाके में शंकर मठम रोड पर प्लाई हाउस में रहते थे। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर वह बाथरूम में गए और फिर काफी समय तक बाहर नहीं आए। बाद में उनकी मां ने उन्हें ‘बाथटब’ में बेसुध पाया। 

अधिकारी ने बताया कि कामथ को तुरंत सिओन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत लाया गया घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 

अधिकारी ने बताया कि मौके से मिले पत्र में कामथ ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। साथ ही उन्होंने कहा कि कामथ के परिजनों और दोस्तों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन