1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राममंदिर पर बनी वसीम रिजवी की फिल्म 'राम जन्मभूमि' को सेंसर से मिला सर्टिफिकेट

राममंदिर पर बनी वसीम रिजवी की फिल्म 'राम जन्मभूमि' को सेंसर से मिला सर्टिफिकेट

 Published : Mar 15, 2019 08:58 pm IST,  Updated : Mar 15, 2019 09:04 pm IST

सनोज मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मनोज जोशी, गोविंद नामदेव, नाजनीज पाटनी और राजवीर सिंह प्रमुख किरदारों में हैं।

राम जन्मभूमि- India TV Hindi
राम जन्मभूमि

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैय्यद वसीम रिजवी द्वारा अयोध्या के राम मंदिर पर बनाई गई फिल्म 'राम जन्मभूमि' को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल गया है। यह फिल्म 29 मार्च को पूरे देश में रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी खुद वसीम रिजवी ने लिखी है। इसका निर्माण भी उन्होंने ही किया है। रिजवी ने बताया कि इस फिल्म में राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी विभिन्न घटनाओं को शामिल किया गया है। फिल्म को अयोध्या के कई महत्वपूर्ण स्थलों पर भी फिल्माया गया है।

उन्होंने बताया कि सनोज मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मनोज जोशी, गोविंद नामदेव, नाजनीज पाटनी और राजवीर सिंह प्रमुख किरदारों में हैं।

राम जन्मभूमि
राम जन्मभूमि

वसीम ने बताया कि यह फिल्म राजनीतिक रोटियां सेंकने वाले इस्लाम धर्म के ठेकेदारों पर करारा प्रहार करेगी। हम इस फिल्म में वह सब कुछ दिखा रहे हैं, जो एक सभ्य मुस्लिम समाज में नहीं होना चाहिए।

रिजवी ने कहा कि फिल्म का पहला पोस्टर और टीजर जारी होने के बाद उन्हें कई धार्मिक संगठनों से कानूनी नोटिस के साथ ही अंडरवल्र्ड से फिल्म को प्रदर्शित नहीं करने की धमकियां मिल चुकी हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन