1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रामायण को बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं फैंस, 'बाहुबली' के डायरेक्टर राजामौली से की फिल्म बनाने की डिमांड

रामायण को बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं फैंस, 'बाहुबली' के डायरेक्टर राजामौली से की फिल्म बनाने की डिमांड

 Published : May 03, 2020 05:40 pm IST,  Updated : May 03, 2020 05:40 pm IST

एसएस राजामौली ने 'बाहुबली' जैसी फिल्म बनाई है, जिसने दुनियाभर में कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं।

फैंस ने एसएस राजामौली...- India TV Hindi
फैंस ने एसएस राजामौली से की रामायण पर फिल्म बनाने की मांग Image Source : TWITTER

लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर एक बार फिर से रामायण का प्रसारण हुआ, जिसके बाद इस ऐतिहासिक धारावाहिक की लोकप्रियता दोबारा बढ़ गई। पुरानी पीढ़ी से लेकर युवा तक, सभी ने अपने घरों में इस शो का आनंद उठाया। वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए रामायण दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया। ऐसे में जब इसका आखिरी एपिसोड दिखाया गया तो ट्विटर पर इसकी फिल्म बनाने की मांग उठने लगी। ब्लॉकबस्टर मूवी 'बाहुबली' फेम फिल्ममेकर एसएस राजामौली ट्रेंड होने लगे।

पिछले कई सालों में कई फिल्ममेक्रस ने रामायण पर आधारित फिल्म बनाई है, लेकिन एसएस राजामौली को सिल्वर स्क्रीन पर यादगार किरदारों के लिए जाना जाता है। ऐसे में जो फैंस इस शो को बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं, उन्होंने राजामौली को चुना। उन्होंने 'बाहुबली' जैसी फिल्म बनाई है, जिसने दुनियाभर में कई रिकॉर्ड्स तोड़े और कई अपने नाम किए हैं।

ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, 'रि-टेलिकास्ट होने के बाद रामायण ने टीवी की दुनिया के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। इसका रीमेक सिनेमा का भी रिकॉर्ड निश्चित तौर पर तोड़ देगा। और जब हमारे साथ एसएस राजामौली हैं, तो इसे बनने से कोई नहीं रोक सकता।' 

वहीं, दूसरे ने लिखा, 'अगर रामायण बनती है तो रामामौली से अच्छा इसे कौन बना सकता है और डायरेक्ट कर सकता है।'

90 के दशक के बाद अब लॉकडाउन में दोबारा प्रसारित हो रहे प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण ने फिर से सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। डीडी न्यूज के मुताबिक, बीते 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों के साथ यह दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मनोरंजन शो बन गया। 

1987 से 1988 तक चले प्रसारण के दौरान रामायण, देश ही नहीं दुनिया में सबसे अधिक देखा जाने वाला धारावाहिक बन गया था। जून 2003 तक लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस में यह विश्व के सर्वाधिक देखे जाने वाले पौराणिक धारावाहिक के रूप में दर्ज रहा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन