1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज होगी राणा दग्गुबाती और पुलकित सम्राट की 'हाथी मेरे साथी'

मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज होगी राणा दग्गुबाती और पुलकित सम्राट की 'हाथी मेरे साथी'

 Reported By: India TV Entertainment Desk
 Published : Oct 21, 2020 06:23 pm IST,  Updated : Oct 21, 2020 06:23 pm IST

बुधवार को पुलकित और राणा दग्गुबाती ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज से जुड़ी जानकारी साझा की।

मकर संक्रांति के मौके...- India TV Hindi
मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज होगी राणा दग्गुबाती और पुलकित सम्राट की 'हाथी मेरे साथी' Image Source : INSTAGRAM/RANADAGGUBATI

मुंबई: दुस्साहसिक कारनामों से भरपूर फिल्म 'हाथी मेरे साथी' अगले साल मकर संक्रांति पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में राणा दग्गुबाती और पुलकित सम्राट मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज होगी।

बुधवार को पुलकित और राणा दग्गुबाती ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज से जुड़ी जानकारी साझा की।

उन्होंने लिखा, "आज जिस तरह से हम एक घातक महामारी का सामना कर रहे हैं, हमारे जंगल भी एक ऐसी ही मुसीबत का सामना कर रही है और वह है मानव अतिक्रमण और वनों की कटाई। ये क्रमश: इन पर हावी हो रहे हैं। हैशटैगहाथीमेरेसाथी के साथ इस रोमांचक संघर्ष का हिस्सा बनिए। साल 2021 की मकर संक्रांति पर थिएटर में रिलीज हो रही है।"

पुलकित ने अपने इस नोट को फिल्म के मोशन पिक्च र के साथ साझा किया, जिसमें जंगल की पृष्ठभूमि में वह और राणा दग्गुबाती हाथियों के झुंड संग नजर आ रहे हैं।

जानिए कब रिलीज होगी एस एस राजामौली की बड़ी फिल्म 'आर आर आर'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन