1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर ने अनुष्का के लिए रियल लाइफ में गाया ‘चन्ना मेरेया’? फैंस ने ‘फ्रेंडजोन’ कहकर लिए मज़े

रणबीर कपूर ने अनुष्का के लिए रियल लाइफ में गाया ‘चन्ना मेरेया’? फैंस ने ‘फ्रेंडजोन’ कहकर लिए मज़े

 Published : Dec 27, 2017 01:01 pm IST,  Updated : Dec 27, 2017 01:26 pm IST

एक तस्वीर जो इंटरनेट पर सबसे ज्यादा वायरल हुई है उसमें रणबीर कपूर ने विराट कोहली के साथ हाथ से दिल बनाया है, और बीच में अनुष्का खड़ी हैं।

virat anushka mumbai reception, ranbir kapoor aie dil hai...- India TV Hindi
virat anushka mumbai reception, ranbir kapoor aie dil hai mushkil, channa mereya

मुंबई: रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा ‘बॉम्बे वेल्वेट’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में साथ काम किया था। ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में रणबीर और अनुष्का की केमिस्ट्री की खूब तारीफ हुई थी। फिल्म में रणबीर तो अनुष्का से प्यार करते हैं लेकिन अनुष्का उन्हें फ्रेंडजोन में डालकर फवाद खान से शादी कर लेते हैं। शादी के मौके पर रणबीर दुखी मन से ‘चन्ना मेरेया...’ गाना गाते हैं। अब रियल लाइफ में भी कुछ-कुछ ऐसा ही हुआ है।

अनुष्का की शादी में पहुंचे रणबीर ने विराट और अनुष्का के साथ खूब सारी पिक्स क्लिक करवाईं। मगर एक तस्वीर जो इंटरनेट पर सबसे ज्यादा वायरल हुई है उसमें रणबीर कपूर ने विराट कोहली के साथ हाथ से दिल बनाया है, और बीच में अनुष्का खड़ी हैं। फैंस को ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का वही सीन याद आ गया जहां अनुष्का की शादी हो रही थी और रणबीर रोते हुए ‘चन्ना मेरेया...’ गा रहे थे। देखिए फैंस ने कैसे मजे लिए हैं।

रणबीर ने चन्ना मेरेया गाना तो नहीं गाया लेकिन ऐ दिल है मुश्किल वाला मोमेंट जरूर रिक्रिएट हो गया था। कोई बात नहीं आप अब यहां देख लीजिए 'चन्ना मेरेया...' गाना

देखिए रिसेप्शन की कुछ और तस्वीरें...

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन