1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'संजू' के नया पोस्टर आया सामने, ‘मुन्नाभाई’ के लुक में दिखे रणबीर कपूर

'संजू' के नया पोस्टर आया सामने, ‘मुन्नाभाई’ के लुक में दिखे रणबीर कपूर

 Published : May 04, 2018 03:42 pm IST,  Updated : May 04, 2018 03:42 pm IST

संजय दत्त की जिंदगी पर बनी आगामी फिल्म ‘संजू’ को लेकर पिछले कुछ वक्त से काफी चर्चा बनी हुई है। फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ समय पहले ही फिल्म का टीजर जारी किया गया है, जिसके बाद से ही दर्शकों में फिल्म के लिए काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।

Sanju- India TV Hindi
Sanju

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी पर बनी आगामी फिल्म ‘संजू’ को लेकर पिछले कुछ वक्त से काफी चर्चा बनी हुई है। फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ समय पहले ही फिल्म का टीजर जारी किया गया है, जिसके बाद से ही दर्शकों में फिल्म के लिए काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। इसके साथ ही अब फिल्म के कई नए पोस्टर्स भी सामने आ रहे हैं। हाल ही में 'संजू' का एक और पोस्टर जारी हुआ है, जिसमें रणबीर 2003 की आई फिल्म 'मुन्नाभाई' के लुक जैसे नजर आ रहे हैं।

फिल्म 'मुन्नाभाई' की रिलीज के बाद नारंगी रंग की कमीज और नीले रंग की डेनिम जींस काफी लोकप्रिय हो गई थी। नए पोस्टर में रणबीर उन्हीं रंगों के शर्ट और जीन्स पहने हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ पहली ऐसी फिल्म थी जिसमें निर्देशक राजकुमार हिरानी और संजय दत्त ने एक साथ काम किया था।

अब राजकुमार हिरानी ने इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए ट्वीट कर कहा,"संजू में मुन्नाभाई के लुक को रिलीज करना पुरानी यादों में खो जाने जैसा रहा।" फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा मनीषा कोइराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा सोनम कपूर और करिश्मा तन्ना और बोमन इरानी जैसे कलाकार भी मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म इसी साल 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन