1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या रणबीर कपूर और उनकी बहन रिद्धिमा में आज भी होती है लड़ाई? यहां पढ़िए जवाब

क्या रणबीर कपूर और उनकी बहन रिद्धिमा में आज भी होती है लड़ाई? यहां पढ़िए जवाब

 Published : Jun 17, 2020 10:26 am IST,  Updated : Jun 17, 2020 10:26 am IST

रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर कई सवालों के जवाब दिए हैं। इसी दौरान उन्होंने बताया कि उनकी भाई रणबीर से लड़ाई होती है या नहीं।

रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर भाई संग झगड़े को लेकर किया खुलासा- India TV Hindi
रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर भाई संग झगड़े को लेकर किया खुलासा Image Source : INSTAGRAM: @RANBIR_KAPOOOOR

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद से ही उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर मुंबई में अपने भाई रणबीर कपूर और मां नीतू सिंह के पास ही रह रही हैं। इस बुरे समय में वो अपने परिवार का पूरा साथ दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस उम्र में भी क्या उनकी भाई रणबीर से लड़ाई होती है? इस पर उन्होंने मजेदार जवाब दिया है।

रिद्धिमा कपूर साहनी ने बताया कि उनका आज भी रणबीर से खूब झगड़ा होता है। उन्होंने सवाल के जवाब में लिखा- 'हर समय।'

रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम पर दिए सवालों के जवाब
Image Source : रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम पर दिए सवालरिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम पर दिए सवालों के जवाब

इसके अलावा रिद्धिमा ने ये भी बताया कि अब नीतू कपूर ठीक हैं और सभी एक-दूसरे की स्ट्रेंथ बनकर साथ दे रहे हैं।

रिद्धिमा और उनकी मां नीतू कपूर हाल ही में आलिया भट्ट और उनके परिवार से भी मिलीं। रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर की थी, जिसमें आलिया भट्ट, मां सोनी राजदान, बहन शाहीन नज़र आ रहे थे। 

गौरतलब है कि ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। वो ल्यूकेमिया से जूझ रहे थे। उन्होंने विदेश में भी कैंसर का इलाज कराया था।

कोरोना वायरस के कारण देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से उनके फैंस उन्हें अंतिम विदाई नहीं दे सके थे। परिवार के कुछ सदस्यों की ही मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन