1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर न्यूयॉर्क में फैमिली संग दिखे लंच पर, नहीं नज़र आईं आलिया भट्ट

रणबीर कपूर न्यूयॉर्क में फैमिली संग दिखे लंच पर, नहीं नज़र आईं आलिया भट्ट

 Published : Jun 29, 2019 11:30 am IST,  Updated : Jun 29, 2019 11:30 am IST

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आजकल न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर और नीतू कपूर संग समय बिता रहे हैं।

Ranbir Kapoor with family- India TV Hindi
Ranbir Kapoor with family Image Source : INSTAGRAM

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आजकल न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर और नीतू कपूर संग समय बिता रहे हैं। ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी अपने पति भरत साहनी और बेटी समारा साहनी के साथ भी वहां पहुंची हैं। शुक्रवार को रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की, जिसमें पूरा कपूर परिवार साथ में लंच करता दिखाई दे रहा है। हालांकि इस तस्वीर में आलिया नज़र नहीं आ रही हैं।

रिद्धिमा ने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें ऋषि, रणबीर और भरत नज़र आ रहे हैं।

आलिया भले ही इन तस्वीरों में कपूर परिवार के साथ नज़र नहीं आ रही हो, लेकिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

आपको बता दें कि ऋषि पिछले साल से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी नीतू भी हैं। हालांकि अब ऋषि कैंसर मुक्त हो गए हैं और जल्द भारत भी लौटने वाले हैं।

रणबीर-आलिया की बात करें तो न्यूईयर पर भी दोनों न्यूयॉर्क में ही थे। दोनों साथ में 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही उन्हें प्यार हो गया था। फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। रणबीर-आलिया के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी हैं।

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन