1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘संजू’ में अपने लुक्स से हैरान करने वाले रणबीर कपूर अब इस अंदाज में आए नजर, देखें वीडियो

‘संजू’ में अपने लुक्स से हैरान करने वाले रणबीर कपूर अब इस अंदाज में आए नजर, देखें वीडियो

 Published : May 08, 2018 03:11 pm IST,  Updated : May 08, 2018 03:12 pm IST

रणबीर कपूर इन दिनों संजय दत्त के जिंदगी पर बन रही आगामी फिल्म ‘संजू’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में उन्हें संजय दत्त का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। कुछ वक्त पहले ही जारी किए फिल्म के टीजर ने दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म में रणबीर के लुक को लेकर खूब तारीफें हो रही हैं।

Ranbir- India TV Hindi
Ranbir

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों संजय दत्त के जिंदगी पर बन रही आगामी फिल्म ‘संजू’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में उन्हें संजय दत्त का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। कुछ वक्त पहले ही जारी किए फिल्म के टीजर ने दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म में रणबीर के लुक को लेकर खूब तारीफें हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर रणबीर ने भी बखूबी अपने किरदार में खुद को ढालने की कोशिश की है। उन्होंने अपने लुक्स के अलावा उन्होंने अपनी बोलचाल और चलने के ढंग पर भी काफी मेहनत की है। लेकिन अब रणबीर अपनी एक और फिल्म को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं।

दरअसल रणबीर जल्द ही यश राज फिल्मस के बैनर तले बनने वाली एक्शन पर आधारित फिल्म ‘शमशेरा’ फिल्म में नजर आएंगे। बता दें कि रणबीर 9 साल के अंतराल के बाद इस निर्माण कंपनी के साथ काम कर रहे हैं। वाईआरएफ के साथ उनकी अंतिम फिल्म ‘रॉकेट सिंह :सेल्समैन ऑफ द ईयर’ थी। इस फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा करेंगे जिन्होंने वाईआरएफ के साथ तीन फिल्म निर्देशित करने का करार किया है। उन्होंने इससे पहले वाईआरएफ की ‘अग्निपथ’ और ‘ब्रदर्स’ फिल्म का निर्देशन किया है।

फिल्म के निर्माताओं ने रणबीर को बिल्कुल एक नये अंदाज में पेश करने की योजना बनायी है। इस फिल्म का निर्माण इस साल के अंत में शुरू होगा और अगले साल के मध्य में इसकी शूटिंग पूरी हो जाएगी। रणबीर की अगली आने वाली फिल्म ‘ संजू ’ है जिसमें वह संजय दत्त की भूमिका में नजर आएंगे। वह इस समय अयान मुखर्जी की ‘ ब्रह्मास्त्र ’ फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में वह एक सुपरहीरो की भूमिका में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन