1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पिता बनना चाहते हैं रणबीर कपूर!

पिता बनना चाहते हैं रणबीर कपूर!

 Published : Jun 17, 2018 05:42 pm IST,  Updated : Jun 17, 2018 05:43 pm IST

संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' 29 जून को रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। 

रणबीर कपूर- India TV Hindi
रणबीर कपूर

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने रविवार को फादर डे के अवसर पर एक ऐसी फिल्म का हिस्सा बनने की इच्छा व्यक्त की है, जिसमें वह पिता की भूमिका में हैं। आगामी फिल्म 'संजू' का सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे अभिनेता रणबीर ने फॉक्स स्टार हिंदी के ट्विटर एकाउंट पर प्रशंसकों से बातचीत की और फादर्स डे मनाया। उन्होंने उन ट्वीट्स और वीडियो स्नीपीड्स का जवाब दिया, जिनमें उनके पूछा गया कि क्या उनके जल्द ट्विटर से जुड़ने की संभावना है? इस पर रणवीर ने कहा, "नहीं बिल्कुल नहीं। मैं अभी समय का आनंद ले रहा हूं।"

पर्दे पर पिता की भूमिका निभाए जाने के बारे में पूछे जाने पर रणबीर ने कहा, "यह ('संजू') दूसरी बार है जब मैं पर्दे पर एक पिता की भूमिका में हूं। पहली बार मैं 'अंजाना अंजानी' का क्वीक शॉट लिया था।"

उन्होंने कहा, "यह बहुत खास है कि 'संजू' के साथ पहली बार बायोपिक कर रहा हूं और मैं संजय दत्त के बच्चों की पिता की भूमिका में हैं, जिनके साथ मैंने बातचीत की, इसलिए इसके साथ जुड़ा। मुझे उम्मीद है कि मैं पूरी फिल्म में ऐसा किरदार निभा सकता हूं, जिसमें मैं पिता हूं, या एक बच्चा। मुझे लगता है कि यह अद्भुत होगा।"

'संजू' 29 जून को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन