1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणदीप हुड्डा ने सलमान खान अभिनीत 'राधे' के लिए अपनी शूटिंग पूरी की

रणदीप हुड्डा ने सलमान खान अभिनीत 'राधे' के लिए अपनी शूटिंग पूरी की

 Published : Oct 13, 2020 09:44 pm IST,  Updated : Oct 13, 2020 09:44 pm IST

प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को इसी साल की शुरुआत में रिलीज होना था, लेकिन कोविड महामारी के कारण इसमें देरी हुई।

रणदीप हुड्डा,  सलमान खान, राधे- India TV Hindi
रणदीप हुड्डा ने सलमान खान अभिनीत 'राधे' के लिए अपनी शूटिंग पूरी की Image Source : INSTAGRAM/RANDEEP HOODA

मुंबई: अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सलमान खान अभिनीत एक्शन ड्रामा 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' में अपनी शूटिंग का काम पूरा कर लिया है। उन्होंने मंगलवार का ट्वीट किया, "राधे की शूटिंग खत्म हुई .. गुड बाय डूड! नए सामान्य की झलक मिली।"

उन्होंने अपनी वैनेटी वैन से जैकेट पहने हुए अपनी एक फोटो साझा की, जो फिल्म में उनके किरदार ने पहनी है। एक अन्य फोटो में वे कार में यात्रा करते नजर आ रहे हैं, जिसमें वायरस से बचने के लिए एहतियाती तौर पर प्लास्टिक शीट लगाई गई है।

प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को इसी साल की शुरुआत में रिलीज होना था, लेकिन कोविड महामारी के कारण इसमें देरी हुई।

इससे पहले एक इंटरव्यू में रणदीप ने कहा था, "सलमान की फिल्में अपने आप में एक शैली हैं। एक अभिनेता के तौर पर व्यक्ति को हर तरह का काम करना चाहिए। सलमान मेरे बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं और उनके साथ फिल्म में होना हमेशा रोमांचक होता है। उनके जरिए मेरा काम बहुत अधिक लोगों तक पहुंचता है।"

(इनपुट- आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन